Una Fire: ऊना में आग का गोला बनी झुग्गियां, जिंदा जली मां और बेटा-बेटी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Una Fire: हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है. यहां ऊना जिले में शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों से झुग्गियों में आग लग गई. इस घटना में दो मासूम बच्चों सहित मां की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. जबकि महिला का पति गंभीर रूप से झुलस गया. उपचार के लिए उसे पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

अज्ञात कारणों से लगी आग
जानकारी के मुताबिक, ऊना जिले के थाना टाहलीवाल के हरोली इलाके के बाथु गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों से प्रवासियों की तीन झुग्गियों में आग लग गई. अंदर मौजूद दो मासूम बच्चों सहित चार लोग आग की लपटों से घिर गए. आसपास के लोगों ने तत्काल घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी. मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया.

झुलसे पति का चल रहा उपचार
इस हादसे में सुमित देवी (25) पत्नी विजय शंकर, उसका बेटा अंकित (9 माह) और बेटी नैना (5 वर्ष) जिंदा जल मरे. जबकि विजय शंकर गंभीर रूप से झुलस गया. उसे तत्काल क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया. गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version