Video: अरवल्ली जिले में बेखौफ हुए बदमाश, सरेआम की फायरिंग

आए दिन कोई न कोई बदमाश सरेराह गोली चलाकर किसी को भी मौत के घाट उतार देता है. सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस सड़को पर नजर नहीं आती, इतनी बड़ी-बड़ी घटनाएं रोज़ सामने आती रहती है. अपराध पर नियंत्रण और अपराधियों के पुनर्वास के लिए दंडशास्त्रियों के लिए लगातार बढ़ती पुनरावृत्ति एक बड़ी समस्या है. अधिकांश सभ्य देशों की जेलें कैदियों से भरी हुई हैं और अदालती कमरे अंडर-ट्रायल से भरे हुए हैं.

अपराधियों को बंद कर दिया जाता है, रिहा कर दिया जाता है, फिर से गिरफ्तार किया जाता है और फिर से सजा सुनाई जाती है. उनमें से कई का पता नहीं चल पाता है और उन्हें कभी भी दोषी करार नहीं दिया जाता या सजा नहीं दी जाती है. लेकिन, बात अब भी यही है कि क्या अपराध करना इतना आसान है की बिना किसी डर के लोग अपने नाम की दहशत फ़ैलाने से पीछे नही हटते. आपको बता दे की अभी एक घटना अरवल्ली जिले से सामने आई है, जहाँ शामला जी के पास अनसोल गांव के करीब हाईवे पर बनी होटल पर आकर कुछ लोगों ने फायरिंग और तोड़फोड़ की और साथ ही दहशत फैलाने का प्रयास किया.

यह घटना शामलाजी में अनसोल के पास अंबर होटल की है, जहाँ पर मंगलवार रात करीब 11:30 बजे ये घटना घटित हुई. जहां पर कार में सवार होकर आए तीन हथियारबंद लोगों ने होटल पर फायरिंग और तोड़फोड़ की यहां तक की होटल में आग लगाने की कोशिश भी की. जी हाँ, जिसके बाद ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बता दे कि कार से एक व्यक्ति  बाहर निकलता है और हवा में दो राउंड फायरिंग करता है. इसी दौरान होटल में तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश भी करता है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर उपद्रवियों की खोजबीन शुरू कर दी गई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version