UP: आगरा-दिल्ली हाईवे पर हादसा, पिता और दो बच्चों की मौत, पत्नी गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

आगराः यूपी के आगरा से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. सोमवार की भोर में आगरा-दिल्ली हाईवे पर ट्रैक्टर और ऑटो में टक्कर हो गई. इस हादसे में पिता के साथ ही बेटा और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भेजवाया. शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

ट्रैक्टर-ट्राली से टकराया ऑटो, मची चीख-पुकार
जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी निलेश कुमार पाल निवासी लक्ष्मी पार्क दिल्ली अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल मैनपुरी जा रहा था. सुबह करीब 4:30 बजे आगरा-दिल्ली हाईवे पर अरसेना के समीप ट्रैक्टर कट से टर्न हो रहा था, तभी सामने से आकर ऑटो ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गया. हादसे के बाद हाईवे पर चीख पुकार मच गई. राहगीरों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी.

मां और दो बच्चों का चल रहा इलाज
इस दुर्घटना में ऑटो पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया. उसमें सवार पिता सहित एक बेटा और बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा. जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

अमेरिका के लग्जरी क्रूज पर फैला खतरनाक ‘नोरोवायरस’, चालक दल समेत 125 लोग संक्रमित, हेल्थ एजेंसियां अलर्ट!

Washington: अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से कनाडा और अलास्का की यात्रा पर निकले एक लग्जरी क्रूज जहाज में पेट...

More Articles Like This

Exit mobile version