UP Crime: कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी का किया कत्ल, फिर ऐसे खत्म की अपनी जिंदगी

मिर्जापुरः मिर्जापुर से दिल दहला देने वाली वारदात की खबर आ रही है. यहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काट कर कत्ल कर दिया. इसके बाद स्वयं विषाक्त पदार्थ खा लिया. जिससे उसकी भी मौत हो गई. इस वारदात से दो बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई.

पत्नी की हत्या के बाद खाया विषाक्त पदार्थ
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह किसी बात को लेकर क्षेत्र निवासी राजेश पटेल (40) ने अपनी पत्नी नीतू पटेल (36) पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दिया. इस वारदात के बाद स्वयं विषाक्त पदार्थ का खा लिया. हालत बिगड़ते पर परिवार के लोग राजेश उपचार के लिए पास के अस्पताल ले गए. जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई.

बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकांत प्रजापति व क्षेत्राधिकारी सदर शैलेंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल किया. मृतक की एक पुत्री और एक पुत्र है. एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि राजेश पटेल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. उसका इलाज चल रहा था. इसी के चलते उसने पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. इसके बाद स्वयं भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. इससे उसकी भी मौत हो गई. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है. उधर, इस वारदात के बाद दो बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version