UP: पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के दस ठिकानों पर ED की छापेमारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊ:  ईडी ने सपा नेता और चिल्लूपार सीट से पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के गोरखपुर, लखनऊ, नोएडा और मुंबई के ठिकानों सहित देश में करीब दस जगहों पर एक साथ छापेमारी की है. सोमवार की सुबह हुई इस कार्रवाई को एक साथ अंजाम दिया गया है. सूत्रों की माने तो ईडी ने उनके खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली थी. जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाना है.

ईडी की जांच में सामने आया था कि मेसर्स गंगोत्री एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने अपने प्रमोटरों, निदेशकों, गारंटरों के साथ मिलकर बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले सात बैंकों के कंसोर्टियम से 1129.44 करोड़ रुपये की क्रेडिट सुविधाओं का लाभ लिया था. बाद में इस रकम को उन्होंने अन्य कंपनियों में डायवर्ट कर दिया और बैंकों की रकम को वापस नहीं किया. इससे बैंकों के कंसोर्टियम को करीब 754.24 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था.

पहले भी ईडी जब्त कर चुका है संपत्तियां

मालूम हो कि इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विधायक विनय शंकर तिवारी की 72.08 करोड़ रुपये की संपत्तियों को नवंबर 2023 में जब्त कर लिया था. ईडी ने यह कार्रवाई विनय तिवारी की कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेस लिमिटेड द्वारा बैंकों के कंसोर्टियम का करीब 1129.44 करोड़ रुपये हड़पने के मामले में की थी. बैंकों की शिकायत पर सीबीआई मुख्यालय ने केस दर्ज किया था, जिसके बाद ईडी ने भी विनय तिवारी सहित कंपनी के समस्त निदेशक, प्रमोटर और गारंटर के खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी.

2023 में ही राजधानी स्थित ईडी के जोनल कार्यालय ने विनय तिवारी की गोरखपुर, महराजगंज और लखनऊ स्थित कुल 27 संपत्तियों को जब्त किया था, जिनमें कृषि योग्य भूमि, व्यवसायिक कांप्लेक्स, आवासीय परिसर, आवासीय भूखंड आदि शामिल हैं.

Latest News

28 June 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

28 जून 2026, रविवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि, शुभ योग और ज्येष्ठा नक्षत्र का संयोग बन रहा है. जानिए आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version