UP News: मथुरा के भूतेश्वर इलाके में तड़तड़ाई गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के मथुरा से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां भूतेश्वर इलाके में शनिवार की सुबह लोगों के दिलों में उस दहशत फैल गई, जब उनके कानों में कई राउंड गोलियों की आवाजें पहुंची. इस फायरिंग में एक मकान के खिड़की के शीशे टूट गए. फायरिंग के दौरान लोग घरों में सहम गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई नहीं मिला. फायरिंग की इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. इसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है.

पहलवानों के अखाड़े में हुई कई राउंड फायरिंग
जानकारी के अनुसार, मथुरा कोतवाली इलाके के भूतेश्वर क्षेत्र में कंकाली मंदिर के पास स्थित पहलवानों के अखाड़े में कई राउंड फायरिंग हुई. गोली की आवाज कानों पर पहुंचने पर घरों में मौजूद लोगों में खौफ व्याप्त हो गया. गोली से एक मकान के खिड़की के शीशे टूट गए. भयभीत लोगों ने घटना की सूचना कृष्णा नगर पुलिस चौकी को दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना पर एसपी सिटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक वहां कोई नहीं मिला. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से मामले के संबंध में पूछताछ की. लोगों ने बताया कि ये घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे की है. इस घटना का वीडियो भी वारयल हो रहा है. पुलिस इस वीडियो के माध्यम से मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version