UP News: मथुरा में बवाल, पथराव के बीच चले लाठी-डंडे, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: गणतंत्रण दिवस की सुबह मथुरा के परखम गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव के बीच लाठी-डंडे चले. इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई.

मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर दो पक्षों के कुछ लोगों में हल्का विवाद हुआ था. तब मामला शांत हो गया था. शुक्रवार सुबह एक पक्ष के लोग डीजे बजा रहे थे. इसी बीच दूसरे पक्ष के एक युवक को पीट दिया गया. इसके बाद विवाद बढ़ गया. मामला शांत होने के बजाय बढ़ता ही गया और कुछ ही देर में दूसरे पक्ष के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए. शोर-शराबा के बीच दोनों पक्षों के बीच पथराव होने लगा.

पथराव के बीच लाठी-डंडे और फरसे भी चले. इससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही फरह सहित आसपास के थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने लोगों को खदेड़ कर विवाद शांत कराया. फिलहाल, गांव में तनाव का माहौल है. शांति व्यवस्था कायम रहे, इसके मद्देनजर प्रशासन के अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version