UP News: राम मंदिर को लेकर भड़काऊ पोस्ट करने वाला गिरफ्तार, ATS ने किया बड़ा खुलासा

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: विवेक राजौरिया/झांसी: अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इसको लेकर तैयारियां जोरों पर रही है. वहीं, अयोध्या में सुरक्षा को लेकर यूपी पुलिस के साथ-साथ सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर है. पुलिस सड़क से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एजेंसियों ने अपनी पैनी नजर बना रखी है. इस बीच यूपी एटीएस ने राम मंदिर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक युवक को झांसी से गिरफ्तार किया है.

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, राम मंदिर सुरक्षा एजेंसियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी बनाई हुई है. इसी क्रम में एक युवक अपने सोशल मीडिया अकाउंड (X) (आई डी @jibranMakrani1) से मंदिर और मस्जिद को लेकर भड़काऊ पोस्ट कर रहा था. आरोपी ने लिखा हम एक भी मस्जिद नहीं छोड़ेंगे, अगर हमसे जबरदस्ती मस्जिद छीनी गयी तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना, बाबरी मस्जिद भी हमारी है और हमारी रहेगी”.

एटीएस ने किया खुलासा

यूपी एटीएस की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि यह पोस्ट झांसी के जिबरान मकरानी ने की है. उसकी पोस्ट और पूछताछ से खुलासा हुआ कि वह साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने, धार्मिक वैमनस्य बढ़ाने और धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है.

पीएफआई के समर्थन के साक्ष्य भी 

जिबरानी के फोन में कई लोगों द्वारा किए गये पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स व भड़काऊ पोस्ट मिले. जिसमें बाबरी मस्जिद के विध्वंस, इजरायल पर हुए हमास के आतंकी हमले का समर्थन करने वाले और पीएफआई के समर्थन में किए गए पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स थे. एटीएस ने उसके पास से मोबाइल फोन के साथ तीन सिम कार्ड भी बरामद किए है. टीम उससे जुड़े अन्य लोगों के विषय में जानकारी जुटा रही है.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगेगी BJP, UP में होेगी ताबड़तोड़ रैली

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version