UP News: निर्दयी बनी मां, ले ली दो बेटियों की जान, खुद पर भी किया वार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के रामपुर से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां एक निर्दयी मां ने गला घोंटकर अपनी दो मासूम बच्चियों को मौत की नींद सुला दिया. जबकि खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया. घायल मां का इलाज अस्पताल में चल रहा है. सोचने वाली यह घटना स्वार कोतवाली के अगलगा का मझरा लच्छीवाला गांव का है. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस घटना की जांच में जुट गई.

सुबह मां और बच्चों के न जगने पर हुई घटना की जानकारी
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के लच्छीवाला गांव में बैंक से रिटायर्ड गार्ड अमर सिंह का परिवार रहता है. अरविंद के पिता अमर सिंह ने बताया कि देर रात भोजन करने के बाद बहू संतोष अपनी दोनों बेटियों दो बेटियों रोशनी (10 वर्ष) और महक (5 वर्ष) के साथ कमरे में जाकर सो गई. सोमवार की सुबह पूरा परिवार जाग गया, लेकिन अरविंद की पत्नी और उसके बच्चे नहीं जगे. मैंने जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था. आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला.

बिस्तर पर पड़े थे बच्चियों के अकड़े हुए शव
खिड़की की जाली तोड़कर अंदर गया तो देखा कि बच्चों के अकड़े हुए शव बिस्तर पर पड़े थे और मां संतोष घायल अवस्था में बेसुध पड़ी थी. उसके पेट पर धारदार हथियार से वार थे. यह देख मैं चीख पड़ा. घटना की जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोोग मौके पर पहुंच गए.सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में परिवार के लोगों से पूछताछ की.

अमर सिंह का बड़ा बेटा अरविंद उत्तराखंड के बाजपुर स्थित कोल्ड ड्रिंक निर्माता फैक्ट्ररी में काम करता है. छोटा बेटा अमित गांव में दुकान चलाता है. अरविंद रविवार की शाम रात की ड्यूटी करने के लिए चला गया था. घर में पत्नी संतोष (33 वर्ष) और दोनों बेटियां थीं.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
कोतवाल संदीप त्यागी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायल संतोष का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. घटना को लेकर लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version