UP News: मुख्तार अंसारी का बेटा उमर गिरफ्तार, जाने किस आरोप में हुई कार्रवाई

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: लखनऊ के दारूलशफा स्थित विधायक निवास से आईएस 191 गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को रविवार की देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है यह गिरफ्तारीजालसाजी के मामले में हुई है. आरोप है कि उमर अंसारी ने 50 हजार की इनामी अपनी मां आफ्शा अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर किए और उसे अदालत में दाखिल कर दिया था. उमर अपने परिवार की कुर्क संपत्ति को बचाने की फिराक में था.

पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने बताया

गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत माफिया मुख्तार अंसारी के परिवार की संपत्ति कुर्क की गई थी. इसी संपत्ति को मुक्त कराने के लिए उमर अंसारी ने अपनी मां आफ्शा अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर बनाए. फर्जी हस्ताक्षर के साथ शपथ पत्र अदालत में दाखिल कर दिया.

लंबे समय से फरार चल रही मुख्तार की पत्नी आफ्शा

मालूम हो कि मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा लंबे समय से फरार चल रही है. अदालत ने उसे गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश दिया है. गाजीपुर पुलिस ने उसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है. इसी मामले में उमर के खिलाफ मोहम्मदाबाद थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था. अब उसे लखनऊ से पकड़ कर गाजीपुर लाया जा रहा है. सोमवार को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जाएगा.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version