UP News: ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो मासूमों सहित तीन की मौत, महिला गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के सीतापुर में सड़क दुर्घटना हुई है. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया. इस हादसे में दो मासूम बच्चों सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भेजवाया.

सकरन खुर्द के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना बिसवां कोतवाली क्षेत्र के सांडा बिसवां मुख्य मार्ग सकरन खुर्द के पास सोमवार को दिन में हुई. गन्ना लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चार लोगों को रौंद दिया.

गंभीर अवस्था में महिला का चल रहा इलाज
इस हादसे में दो मासूम बच्चों और एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. तत्काल घायल महिला को अस्पताल भेजवाया. महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है.

पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी. शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version