UP: काशी में सनसनीखेज वारदात, पत्नी और तीन बच्चों की हत्या, आरोपी पति फरार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Varanasi Crime: यूपी के वाराणसी से सनसीखेज खबर आ रही है. यहां एक युवक ने गोली मारकर पत्नी और तीन बच्चों को मौत की नींद सुला दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. दिल दहला देने वाली यह वारदात भदैली इलाके में सोमवार की रात किसी समय हुई. घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड के साथ भेलूपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल में जुट गई.

घर में खून से लथपथ मृत मिले पत्नी और तीन बच्चे
मिली जानकारी के अनुसार, भदैनी स्थित पॉवर हाउस के सामने की गली में राजेंद्र गुप्ता अपनी पत्नी नीतू, बेटी गौरांगी और बेटों नवनेंद्र और सुबेंद्र के साथ रहता था. मंगलवार की सुबह पड़ोसियों ने राजेंद्र के घर का दरवाजा काफी देर तक बंद देखा. इस पर पुलिस को इसकी सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस जब राजेंद्र के घर में दाखिल हुई तो देखा कि नीतू अपने तीनों बच्चों के साथ खून से लथपथ मृत पड़ी थी. सभी को गोली मारी गई थी. राजेंद्र घर में नहीं था.

In Varanasi young man fled from home after shooting his wife and three children dead

पहले भी आरोपी कर चुका है मर्डर
बताया जा रहा है कि राजेंद्र हत्या के मामलों में पहले भी जेल में रह चुका है. उसके मकान में तकरीबन 20 किरायेदार रहते हैं. वह देसी शराब ठेका का संचालक भी है. पुलिस और जानकारी एकत्र करने के लिए पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है. आसपास के लोगों ने बताया कि 20 वर्ष पहले भी आरोपी राजेंद्र गार्ड के साथ कई हत्याएं कर चुका है. वह जेल में सजा काटकर आया है.। यह उसकी दूसरी पत्नी थी.

उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे. यह बात भी सामने आई है कि राजेंद्र किसी तांत्रिक के संपर्क में था. तांत्रिक का कहना था कि उसकी प्रगति की राह में उसकी पत्नी और बच्चे बाधक हैं. इसी को लेकर राजेंद्र ने पत्नी और बच्चों की हत्या की है.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
फिलहाल, भेलूपुर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है. फरार आरोपी राजेंद्र गुप्ता की तलाश करने के साथ ही यह भी पता लगाने में जुटी है कि वह तांत्रिक कौन था, जिससे राजेंद्र मिलता-जुलता था. पुलिस उस तांत्रिक की भी तलाश कर रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version