UP: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ली दो छात्राओं की जान, युवक गंभीर, जा रही थीं परीक्षा देने

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: यूपी के मैनपुरी से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. बृहस्पतिवार की सुबह यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में दो छात्राओं की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह दुर्घटना बिछवां थाना क्षेत्र के लोधीपुर-बहादुरपुर मार्ग पर हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया.

जानकारी के अनुसार, अमित बाइक से सुबह पत्नी पुष्पांजलि (25 वर्ष) और पत्नी की सहेली अनामिका (24 वर्ष) को बीए की सेमेस्टर परीक्षा दिलवाने बिछवां कस्बा के सुंदर सिंह महाविद्यालय, बहादुरपुर आ रहा था. इसी दौरान लोधीपुर-बहादुरपुर मार्ग पर मक्का लदी टैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दिया. टक्कर लगने के बाद तीनों बाइक सवार उछलकर दूर गिरे. दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. यहां जांच के बाद डॉक्टर ने पुष्पांजलि और अनामिका को मृत घोषित कर दिया. वहीं अमित का उपचार चल रहा है. पुलिस के अनुसार, अमित कुरावली थाना क्षेत्र के पनवाह जखरुआ गांव के रहने वाले हैं, जबकि अनामिका सुजरई गांव की रहने वाली थी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

असम में नदी के नीचे बनेगा देश का पहला अंडरवाटर टनल, दौड़ेगी ट्रेन और गाड़ियां, मिनटों में सिमट जाएगा सफर

New Delhi: असम की उफनती ब्रह्मपुत्र नदी के गर्भ में देश का पहला 4-लेन रोड-कम-रेल ट्विन टनल बनाया जाएगा....

More Articles Like This

Exit mobile version