UP: खराब DCM को धक्का लगा रहे थे मजदूर, ठहरी तीन के जीवन की रफ्तार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Moradabad Accident: यूपी के मुरादाबाद से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां आज सुबह कटघर क्षेत्र के रामपुर हाइवे पर खराब डीसीएम को कई मजदूर धक्का लगा रहे थे. इसी दौरान ट्रक के डीसीएम में टक्कर मार दिया. इस हादसे में जहां तीन मजदूरों की मौत हो गई, वहीं सात गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.

अचानक बंद हो गई DCM, धक्का लगा रहे थे मजदूर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद लखीमपुर खीरी के थाना इशा नगर के गांव चौरा निवासी शंभू, अशोक और थाना एरा अंतर्गत गांव मिठौनी निवासी लव कुश आसपास के 22 लोगों के साथ गुरुग्राम में मजदूरी करते थे. सभी लोग गुरुग्राम से एक डीसीएम में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे. इसी दौरान रविवार की सुबह डीसीएम कटघर क्षेत्र के रामपुर हाइवे स्थित कल्याण नगर पुलिया के पास अचानक बंद हो गई.

हादसे में इन मजदूरों की हुई मौत
चालक ने मजदूरों से डीसीएम में धक्का लगाने के लिए कहा. इस पर दस मजदूर डीसीएम के आगे खड़े होकर पीछे की तरफ धक्का लगने लगे. इसी बीच जोया की तरफ से आए एक ट्रक ने पीछे से डीसीएम में टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद डीसीएम आगे की तरफ बढ़ गई. इससे आगे खड़े होकर धक्का लग रहे दस मजदूर कुचल गए. इस हादसे में शंभू, अशोक और लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई.

दुर्घटना में ये मजदूर हुए घायल
वहीं इस हादसे में चेतराम, रमेश, राम लखन, मोहित, शांति देवी, देवी सहित एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने सभी को रेफर कर दिया. स्वजन सभी घायलों को शहर के निजी अस्पताल में ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की. तीनों मजदूरों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version