उत्तराखंडः भूकंप के झटकों से कांपी पिथौरागढ़ की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake Uttarakhand: आज फिर भूकंप के झटकों से उत्तराखंड की धरती कांप उठी. पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, दोपहर 12:51 बजे 3.7 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ में ही जमीन से 11 किसी अंदर रहा.

संवेदनशील जोन-छह में उत्तराखंड शामिल

उत्तराखंड को भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील जोन-छह में शामिल किया गया है. इससे पहले राज्य के जिलों को जोन चार और पांच में विभाजित किया गया था. अब भारतीय मानक ब्यूरो ने डिजाइन भूकंपीय जोखिम संरचनाओं के भूकंपरोधी डिजाइन के मानदंड रीति संहिता-2025 में नया भूकंपीय क्षेत्रीकरण मानचित्र जारी किया है. इसमें उत्तराखंड सहित अन्य हिमालीय राज्यों को भी भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील जोन छह में रखा गया है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, इससे पूरे राज्य में निर्माण कार्यों के लिए लोगों को अधिक सजग होना पड़ेगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version