Uttarkashi Cloudburst: धराली में फटा बादल, आई विनाशकारी बाढ़, 4 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

उत्तरकाशी: बादल फटने से गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में खीर गंगा नदी में विनाशकारी बाढ़ आ गई है. बताया जा रहा है कि बाढ़ के चलते 20 से 25 होटल व होमस्टे तबाह हो गए हैं. बताया जा रहा है कि चार लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के दबे होने की आशंका है. डीएम प्रशांत आर्य ने बताया की धराली आपदा में अब तक चार लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है.

स्थानीय राजेश पंवारका कहना है कि खीर गंगा के जल ग्रहण क्षेत्र में ऊपर कहीं बादल फटा, जिसके  कारण यह विनाशकारी बाढ़ आई है. बाढ़ से लोगों में दहशत का माहौल है. बाढ़ के चलते धराली बाजार को भारी नुकसान पहुंचा है. चारों तरफ केवल बाढ़ के साथ आया मलबा नजर आ रहा है.

लोग शोर-शराबा के बीच अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं. बाढ़ के चलते खीर गंगा के तट पर स्थित प्राचीन कल्प केदार मंदिर के भी मलबे में दबने सूचना है.

CM धामी ने बचाव कार्यों की जानकारी दी

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि बचाव और राहत कार्यों के लिए जिला प्रशासन, भारतीय सेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. सीएम ने कहा, “हम लोगों को बचाने और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.” मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव मदद प्रदान करेगी.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version