Venezuela: अमेरिकी घेराबंदी से वेनेजुएला का व्यापार ठप, दूसरा व्यापारिक जहाज भी किया जब्त

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Venezuela: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच इस कदर तनाव बढ़ गया है कि अमेरिका ने वेनेजुएला का पूरा विदेशी व्यापार ही ठप कर दिया है. दरअसल अमेरिका ने वेनेजुएला के दूसरे व्यापारिक जहाज को भी जब्त कर लिया है. इससे पहले भी अमेरिका ने वेनेजुएला के एक तेल टैंकर को जब्त कर लिया था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, वेनेजुएला की निकोलस मादुरो सरकार पर दबाव बढ़ाते ही जा रहे हैं.

वेनेजुएला की घेराबंदी का अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया था ऐलान

इस घटनाक्रम की जानकारी अमेरिकी अधिकारियों ने दी. यह कदम ट्रंप के उस ऐलान के बाद सामने आया है, जिसमें ट्रंप ने वेनेजुएला की घेराबंदी करने और सभी तेल टैंकरों को वेनेजुएला से लाने-ले जाने पर रोक लगाने का ऐलान किया था. इस ऐलान के बाद बीते 10 दिसंबर को भी अमेरिकी सुरक्षा बलों ने वेनेजुएला के तट पर उसके एक तेल टैंकर को जब्त कर लिया था. अधिकारियों ने बताया कि व्यापारिक जहाज को जब्त करने की ताजा कार्रवाई आपसी सहमति से हुई, जिसमें अमेरिकी अधिकारी जहाज पर सवार हुए और उन्होंने जहाज को अपने कब्जे में ले लिया.

वेनेजुएला का तेल टैंकर अमेरिका ने किया था जब्त

ट्रंप, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोसल मादुरो को कह चुके हैं कि अब उनके सत्ता में रहने के गिने-चुने ही दिन बचे हैं. ट्रंप ने हाल ही में मांग की थी कि वेनेजुएला ने जो वर्षों पहले अमेरिकी तेल कंपनियों की जो संपत्तियां जब्त की थी, अब वे उन्हें वापस करें. यही वजह है कि वेनेजुएला पर दबाव बनाने के लिए ट्रंप ने वेनेजुएला की घेराबंदी की है. अमेरिकी सेना के युद्धक जहाज और युद्धपोत प्रशांत महासागर में तैनात हैं. वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को भी इस बात डर है कि अमेरिका उनके देश पर हमला कर सकता है।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो संयुक्त राष्ट्र से अमेरिकी घेराबंदी खत्म कराने की अपील कर चुके हैं. वहीं संयुक्त राष्ट्र ने भी दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version