Vietnam Boat Accident: वियतनाम में डूबी भारतीय पर्यटकों की नाव, 15 लोगों की मौत, सवार थे 32 लोग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vietnam Boat Accident: वियतनाम से बड़ी खबर सामने आई है. यहां भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव डूब गई. हनोई में भारतीय दूतावास की तरफ से जारी बयान के अनुसार, ‘कुछ घंटे पहले वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास एक दुखद घटना में कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई. बताया गया है कि नाव पर 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर सवार थे. स्थानीय अधिकारियों द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है. हादसे के कारण और नाव पर सवार लोगों के सटीक विवरण जुटाए जा रहे हैं. प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में कंट्रोल रुम स्थापित किया गया है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है. हादसे के कारणों की जांच जारी है. स्थानीय समय के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब एक बजे ओशन पीयर आइलैंड कंपनी (Ocean Pear Island Company) द्वारा संचालित स्पीडबोट हॉन मे रट (Hon May Rut) नाम की जगह से पर्यटकों को लेकर एन थॉई पोर्ट (An Thoi Port) की ओर जा रही थी. फु क्वोक हवाई अड्डे से लगभग 25 किलोमीटर दूर होन में रट एन्ग्वाई (Hon May Rut Ngoai) नाम की जगह से करीब 400 मीटर दूर नाव पलट गई. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि नाव में सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए.

क्या कहा भारतीय दूतावास ने?

दूतावास की तरफ से जारी बयान के अनुसार, हादसे के संबंध में सूचना और सहायता के लिए भारतीय वाणिज्य दूतावास के नियंत्रण कक्ष पर फोन किया जा सकता है. हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए वियतनाम के दूतावास ने कहा कि हनोई में भी एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. सभी नंबर हादसे से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता और पूछताछ के लिए उपलब्ध है.

किन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है?

  • +84362817930
  • +84915523714
  • +84334520414
  • +84913089165 (हनोई)
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version