‘सिंधु के एक-एक बूंद पानी पर हमारा हक है’, पाक PM शहबाज ने फिर दी गीदड़भभकी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पाकिस्तानः ऑपरेशन सिंदूर के दौरान करारी शिकस्त खाने के बावजूद अब पाकिस्तान भारत को फिर जंग की गीद़ड़भभकी दे रहा है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि पीएम मोदी गोली  और पानी रोकने की बात कर रहे हैं. शहबाज शरीफ ने कहा है कि भारत हमें लगातार धमकियां दे रहा है, लेकिन अगर फिर जंग हुई तो भारत को सबक सिखाएंगे. शहबाज शरीफ ने कहा कि वो कभी कहते हैं कि गोला से जवाब देंग, कभी कहते हैं कि पानी बंद कर देंगे. मैं समझता हूं कि सिंधु नदी के पानी का एक एक कतरा पाकिस्तान की आवाम का हक है.

शरीफ ने कहा कि सिंधु नदी के पानी पर पाकिस्तान का हक है. हमने वर्ष 1960 में इंडस वॉटर एग्रीमेंट किया था. अब पानी के लिए हिंदुस्तान दिन रात हमको धमकियां देता है. जिस तरह इस जंग से पहले धमकियां दे रहा था, उसका मज़ा उसने चख लिया है. अब मजीद भी उसने खुदा न खास्ता हरकत की तो हम उन्हें सबक सिखाएंगे.

प्रधानमंत्री मोदी के बयान का खौफ

पाकिस्तान पर पीएम मोदी के रोटी खाओ नहीं तो मेरी गोली है ही, वाले बयान का खौफ साफ नजर आ रहा है. शहबाज शरीफ से लेकर बिलावल भुट्टो तक मोदी के इस बयान को लेकर रोना  रो रहे हैं. शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान में अपनी स्पीच के दौरान मोदी के इस बयान का जिक्र किया तो बिलावल भुट्टो ने अमेरिका में मोदी के इस बयान को लेकर रोना रोया. मोदी को गोली वाले बयान का पाकिस्तान में कितना खौफ है, ये पाकिस्तान से हजारों किलोमीटर दूर साफ साफ दिखा.

अमेरिका में गिड़गिड़ाए बिलावल

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र में कहा है कि पीएम मोदी लगातार पाकिस्तान के खिलाफ भड़काऊ बयान दे रहे हैं. बिलावल ने पीएम मोदी के ‘रोटी खाओ नहीं तो मेरी गोली है ही’..वाले बयान का जिक्र किया. बिलावल पाकिस्तान का डेलीगेशन लेकर अमेरिकी दौरे पर पहुंचे हैं और वो इस दौरान भारत के साथ बातचीत को लेकर गिड़गिड़ाते दिखे. अंतराष्ट्रीय समुदाय से अपना रोल निभाने को कहा. बिलावल ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है.

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version