पश्चिम बंगाल: पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के ठिकानों पर ED की रेड, जाने क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ED Raids: पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और कुछ अन्य लोगों से जुड़े ठिकानों पर आज (मंगलवार) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है. यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में की गई है.

अधिकारियों के अनुसार,  ईडी ने कुल 15 ठिकानों पर तलाशी ली. यह कार्रवाई एक ऐसे संगठन से जुड़े मामले में की गई, जो दुर्गा पूजा के प्रीव्यू शो आयोजित करता था. जांच एजेंसी को इस संगठन के जरिए कथित तौर पर वित्तीय गड़बड़ी किए जाने की जानकारी मिली है.

प्रवर्तन निदेशालय का क्या है  आरोप?

ईडी का आरोप है कि मासआर्ट (महानिर्वाण रोड मास आर्ट सोसाइटी) नाम की संस्था ने लोगों से बड़ी रकम जुटाई. इस संस्था का नेतृत्व इंद्रनील सेन की पत्नी करती हैं. आरोप है कि लोगों से पैसे लेते समय यह दावा किया गया कि रकम यूनेस्को द्वारा प्रायोजित किसी संस्था के लिए इस्तेमाल की जाएगी. जांच एजेंसी के मुताबिक, लोगों से जुटाई गई रकम का कथित तौर पर निजी फायदे के लिए इस्तेमाल किया गया. इसी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच की जा रही है. हालांकि, ईडी की कार्रवाई को लेकर इंद्रनील सेन या मासआर्ट की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है. एजेंसी की जांच जारी है और छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य सामग्री की जांच-पड़ताल की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version