World News: लाहौर हवाईअड्डे पर लगी आग, हज और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

World News: गुरुवार को लाहौर हवाई अड्डे के लाउंज इलाके में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग की वजह से हज यात्रा सहित कई उड़ानें बाधित हो गई. हालांकि, प्रशासन की तत्काल कार्रवाई से आग की लपटों पर काबू पा लिया गया. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है.

मुसाफिरों को बाहर निकालना पड़ा
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इमिग्रेशन काउंटर की छत से लगी आग ने लाउंज को धुएं से भर दिया, जिससे मुसाफिरों को बाहर निकालना पड़ा. वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरों में धुंआ निकलता हुआ दिखाई दे रहा है. आग के कारणों का पता लगाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है.

यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
इस संबंध में हवाई अड्डे के अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में इमिग्रेशन काउंटर को काफी नुकसान हुआ है. घटना का असर उड़ानों पर भी देखने को मिला. यात्रियों को यात्रा तय करने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा. हज के लिए जा रहे लोगों की उड़ान के साथ अन्य पांच उड़ानें भी बाधित हुई.

शॉर्ट सर्किट से लगी आग
नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) ने जनता को आश्वस्त किया है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन को घरेलू प्रस्थान लाउंज की मदद से सामान्य किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है. हालांकि, अब हालात नियंत्रण में हैं. वर्तमान में हज और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को डॉमेस्टिक फेसिलिटी के जरिए घरेलू सुविधाओं के माध्यम से समायोजित किया जा रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version