Yamuna Expressway Accident: बस ने कार में मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अलीगढ़ः यूपी के अलीगढ़ से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां आज दोपहर में यमुना एक्सप्रेस-वे पर टप्पल में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि एक बस ने कार को टक्कर मार दी. इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों दी दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

यमुना एक्सप्रेस-वे पर टप्पल में हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि यह हादसा यमुना एक्सप्रेस-वे पर टप्पल में दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ. आगरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार को पीछे से निजी बस ने टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी तेज थी कि पलट गई और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में कार में सवार महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित दो लोग घायल गुए हैं.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तत्काल घायलों को कैलाश अस्पताल नोएडा ले जाया गया. पुलिस ने बस को टोल पर पकड़ लिया है.

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस
कार में मिले कागजात के मुताबिक, गाड़ी जम्मू-कश्मीर के त्रिकुटा नगर के बल्देवराज शर्मा के नाम है. बताया गया है कि कार में पांच लोग सवार थे. सभी प्रयागराज से अपने घर जम्मू जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

हादसे में इन लोगों की हुई मौत और ये लोग हुए घायल
इस हादसे में पदम पुत्र सतगुरु प्रकाश (67 वर्ष) निवासी मकान नंबर-70 सेक्टर 14 नानक नगर जम्मू, युद्धवीर पुत्र रामचंद्र गुप्ता (50 वर्ष) निवासी मकान नंबर-35, सेक्टर 1 वार्ड नंबर 53 त्रिकुटा नगर जम्मू और सविता पत्नी बीआर शर्मा (65 वर्ष) निवासी मकान नंबर-31 सेक्टर 2 एक्स्ट्रा त्रिकुटा जम्मू शामिल हैं, जबकि घायलों में बीआर शर्मा पुत्र एमएल शर्मा (71 वर्ष) निवासी हाउस नंबर-31 सेक्टर 2 एक्स्ट्रा त्रिकुटा और रितु गुप्ता पत्नी युद्धवीर कुमार (48 वर्ष) निवासी हाउस नंबर-35 सेक्टर 1 वार्ड नंबर-53 त्रिकुटा नगर जम्मू शामिल हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version