Vastu Tips: बेडरूम में आज ही रख दें ये 5 चीजें, पति-पत्नी में कभी नहीं होगा मनमुटाव…

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vastu Tips For Happy Married Life: हिंदू धर्म में विवाह को लेकर ऐसी मान्यता है कि, शादी के बाद वर-वधु अगले 7 जन्मों तक बंधन में बंध जाते हैं. पति-पत्नी का रिश्ता हर रिश्तों से अलग होता है. इसलिए ये बहुत जरूरी होता है कि भरोसा, प्यार, समझदारी और साझेदारी के साथ इस रिश्ते की नींव को मजबूत किया जाए. हर किसी के वैवाहिक रिश्ते में बहस और असहमती होती है, लेकिन कभी-कभी ये आम सी चीज कब रिश्ते में कड़वाहट पैदा कर देती है, इसका अंदाजा ही नहीं लगता. वास्तु शास्त्र के अनुसार, शादीशुदा जिंदगी में ये परेशानी ग्रह दोष के कारण होती है, जिससे कपल्स के बीच दूरियां बढ़ती ही जाती हैं. ऐसे में वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से पति-पत्नी का संबंध गहरा होने लगता है.

खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए बेडरूम में रखें ये 5 चीजें

जोड़ें पक्षियों की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पति-पत्नी को अपने बेडरूम में जोड़ें पक्षियों की तस्वीर रखनी चाहिए. ये बहुत ही शुभ होता है. माना जाता है कि ऐसा करने से शादीशुदा कपल्स के बीच कभी भी प्यार कम नहीं होता है. प्रेमी पक्षियों की तस्वीर प्यार का प्रतीक होती है.

बेडरूम में दर्पण
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शादीशुदा जोड़े को अपने बेडरूम में शीशा रखना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच झगड़े कम होते हैं. साथ ही जीवन भर रोमांस की कमी नहीं होती है. ध्यान रखें कि कभी भी दर्पण अपने बेड के ठीक सामने न रखें.

इलेक्ट्रॉनिक सामान न रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए कभी भी अपने शयनकक्ष में इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं रखना चाहिए. लैपटॉप, मोबाइल जैसी चीजें बेडरूम में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. जिसका असर पति-पत्नी के रिश्ते पर पड़ता है.

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: कपूर के साथ मिलाकर जलाएं ये चीजें, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला

मनी प्लांट रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मैरिड कपल्स को अपने शयनकक्ष में मनी प्लांट रखना चाहिए. ये बहुत ही लाभकारी होता है. मनी प्लांट को शुक्र का प्रतीक माना जाता है. जिससे पति-पत्नी का रिश्ता बहुत मजबूत होता है.

मुरझाए और कांटेदार फूल न रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी अपने बेडरूम में कांटेदार या मुरझाए हुए फूल नहीं रखना चाहिए. कई बार लोग फूलों से अपने शयनकक्ष को सजाते हैं. ऐसे में कोशिश करें कि हमेशा ताजा फूल ही बेडरूम में रखें. इससे पति-पत्नी का रिश्ता मधुर होता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version