BJP Headquarters Delhi News: चुनाव नतीजों से पहले ही दिल्ली में सियासी हलचल चरम पर पहुंच गई है. भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में सुबह से ही गहमागहमी बढ़ गई है. कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी है और माहौल ऐसा है जैसे नतीजों का इंतजार नहीं, बल्कि जश्न की तैयारी हो रही हो. पकवान बन रहे हैं, मिठाइयां तैयार हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है—सब कुछ इस ओर इशारा कर रहा है कि पार्टी को अपने प्रदर्शन पर पूरा भरोसा है.
#WATCH | Delhi: Jalebis are being prepared at the BJP Headquarters in Delhi as counting of votes for the elections to the Assemblies of Assam, Keralam, Tamil Nadu, West Bengal and Puducherry begins.
Counting of votes for by-polls in seven Assembly constituencies of five… pic.twitter.com/9zBuvWQnfz
— ANI (@ANI) May 4, 2026
भाजपा मुख्यालय में जश्न की तैयारी
दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में सुबह से ही गतिविधियां तेज हैं. कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और उत्साह साफ नजर आ रहा है. संभावित जीत को देखते हुए वहां पूरियां और मिठाइयां जैसे पकवान बनाए जा रहे हैं, ताकि नतीजों के बाद तुरंत जश्न मनाया जा सके.
पांच राज्यों टिकी नजरें
आज पांच बड़े राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ-साथ अन्य राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के परिणाम भी सामने आएंगे. चुनाव आयोग के अनुसार, मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट से होगी, जिसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू की जाएगी. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. असम में भाजपा अपनी सरकार बनाए रखने की कोशिश में है. वहीं तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भी मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है, जहां क्षेत्रीय दलों और राष्ट्रीय गठबंधनों के बीच सीधी टक्कर है.
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मतगणना के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए चुनाव आयोग ने सख्त इंतजाम किए हैं. सभी केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है और पुलिस बल तैनात है. बाहर भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए कई जगहों पर धारा 144 लागू की गई है.
दोपहर तक साफ होगी तस्वीर
जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, रुझान नतीजों में बदलते जाएंगे. उम्मीद है कि दोपहर तक तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी और यह तय होने लगेगा कि किसकी सरकार बन रही है.

