Delhi Election: ‘चुनावी हिंदू…’, BJP ने जारी किया केजरीवाल का नया पोस्टर, लिखी ये लाइनें

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही राजनीतिक दलों में घमासान शुरू हो गया है. भाजपा और आम आदमी पार्टी एक-दूसरे पर वार-पलटवार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं. सोमवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पुजारी और ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा की.

इस घोषणा के बाद मंगलवार को दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पर तंज कसते हुए पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर में केजरीवाल को चुनावी हिंदू बताया गया है.

दिल्ली भाजपा के ‘एक्स’ पर जारी पोस्टर में अरविंद केजरीवाल रुद्राक्ष की माला के साथ ही फूलों की माला भी पहने दिख रहे हैं. पोस्टर में लिखा है- चुनावी हिंदू. इस पोस्टर के बैकग्राउंड में घंटियां दिख रही हैं. पोस्टर में नीचे लिखा है- “मंदिर जाना है बस मेरे लिए एक छलावा”, “पुजारियों का सम्मान मेरा चुनावी दिखावा”, “सनातक धर्म का मैंने हमेशा मजाक उड़ाया.”

इसके अलावा, सोशल मीडिया एक्स पर पोस्टर के साथ में भाजपा ने चुनावी हिंदू केजरीवाल कहते हुए लिखा “जो 10 साल से इमामों को सैलरी बांटता रहा, जो खुद और उनकी नानी प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने से खुश नहीं थे” “जिसने मंदिर और गुरुद्वारों के बाहर शराब के ठेके खोले” “जिसकी पूरी राजनीति हिन्दू विरोधी रही” उसे अब चुनाव आते ही पुजारियों और ग्रंथियों की याद आई?

मालूम हो कि बीते सोमवार को आम आदमी पार्टी ने मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को हर माह 18 हजार रुपये देने का वादा किया है. मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हनुमान मंदिर में पुजारियों का पंजीकरण की शुरूआत करेंगे. दिल्ली में पहले से ही महिला सम्मान और संजीवनी योजना विवादों में चल रहा है.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version