Jharkhand Election 2024: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया मतदान, जानिए क्‍या कुछ कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jharkhand Election 2024: झारखंड में विधानसभा की 38 सीटों पर चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार, 20 नवंबर को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया. झारखंड प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और गिरिडीह जिले की राजधनवार सीट से प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने तिसरी ब्लॉक के कोदईबांक स्थित अपने गांव के बूथ पर मतदान किया. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, इस बार मतदान कर रही जनता में वर्तमान सरकार के खिलाफ गुस्सा और आने वाली सरकार को लेकर उत्साह दिख रहा है.

झारखंड में सुशासन का खिलने वाला है कमल- बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा, मतदाता पारदर्शी तरीके से नौकरी, सुदृढ़ कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार उन्मूलन और घुसपैठ की रोकथाम जैसे मुद्दे पर वोट कर रहे हैं और उनका उत्साह दर्शाता रहा है कि झारखंड में सुशासन का कमल खिलने वाला है. मरांडी ने विश्वास जताया कि इस बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी 51 से अधिक सीटें हासिल कर सरकार बनाएंगे.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version