Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जानिए किस पार्टी का क्या है स्ट्राइक रेट

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra Assembly Election Result 2024: आज सुबह से ही महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों (Maharashtra Election Result 2024) पर हुए चुनाव के रुझान आ रहे हैं. महायुति महाविकास अघाड़ी से आगे निकलती नजर आ रही है. आइए बताते हैं भाजपा एनसीपी (अजीत पवार) शिवसेना (शिंदे गुट) कांग्रेस शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और एनसीपी (शरद पवार) की पार्टी का इन चुनाव में अब तक का स्ट्राइक रेट क्या है…

किस पार्टी का क्या है स्ट्राइक रेट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2014 में बीजेपी का अब तक का स्ट्राइक रेट 84 प्रतिशत है. वहीं, अजीत पवार की पार्टी एनसीपी का स्ट्राइक रेट 62 प्रतिशत, वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना का 71 प्रतिशत, शरद पवार की एनसीपी का 12 प्रतिशत स्ट्राइक रेट है. मतगणना का क्रम लगातार जारी है. नतीजों के आने के साथ ही तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है.

कौन कितनी सीटों पर आगे

महाराष्ट्र के चुनावी रण में सभी पार्टियों के कुल 4,136 प्रत्याशी मैदान में हैं. रुझानों में महायुति और महाविकास अघाड़ी के घटक दलों के बीच अब काफी अंतर देखने को मिल रहा है. महाराष्ट्र में बीजेपी 127 सीटों पर आगे है. शिवसेना (शिंदे) 55, एनसीपी (अजित पवार) 35 पर आगे है. वहीं, कांग्रेस 20, शिवसेना (उद्धव) 16, एनसीपी (शरद पवार) 13 सीटों पर आगे है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version