राज्यसभा चुनावः CM योगी की मौजूदगी में BJP के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Rajya Sabha Election: यूपी से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के सभी आठ उम्मीदवारों ने मंगलवार को विधानभवन पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. नामांकन से पहले सभी प्रत्याशी भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया.

बीजेपी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे. इनमें धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं.

प्रदेश मुख्यालय पर प्रत्याशियों का हुआ स्वागत

मंगलवार सुबह आठों प्रत्याशी भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे. उनके पहुंचते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुट गए. ढोल-नगाड़ों के साथ प्रत्याशियों का स्वागत किया गया. इसके बाद सभी उम्मीदवार समर्थकों और पार्टी नेताओं के साथ विधानभवन के लिए रवाना हुए.

नामांकन के दौरान सीएम योगी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है. इसके बाद 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. 16 अक्टूबर को मतदान होगा.

UP: All eight Rajya Sabha candidates arrived at the BJP state headquarters; they received a rousing welcome ac

सपा ने नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी

राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर से रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवाणी पहले ही नामांकन कर चुके हैं. मंगलवार को अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि सपा तीसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारेगी. इससे उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव का मौजूदा समीकरण और स्पष्ट हो गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version