Kerala New CM: वीडी सतीशन बने केरल के नए मुख्यमंत्री, PM Modi ने दी बधाई

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kerala New CM: आज केरल को उसका नया मुख्यमंत्री मिल गया है. आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में कांग्रेस की अगुवाई वाली UDF सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ. जहां वीडी सतीशन ने केरल के सीएम पद की शपथ ली. केरल के सीएम बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडी सतीशन को बधाई दी. पीएम ने केरलम की नई सरकार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया.

PM Modi ने दी बधाई Kerala New CM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, ”केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर वीडी सतीशन जी को बधाई. उनके कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं. केंद्र सरकार, नवगठित केरलम सरकार को लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में हर संभव सहयोग का आश्वासन देती है.”

20 सदस्यीय मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने भी ली शपथ

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कांग्रेस नेता वीडी सतीशन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. बता दें कि सतीशन के साथ उनके 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने भी शपथ ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन, एपी अनिल कुमार और केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) प्रमुख सनी जोसेफ ने शपथ ली.

इन मंत्रियों ने भी ली शपथ

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) नेता पीके कुन्हालीकुट्टी, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) नेता शिबू बेबी जॉन, केरल कांग्रेस नेता मॉन्स जोसेफ, केरल कांग्रेस (जैकब) नेता अनूप जैकब और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीएमपी) नेता सीपी जॉन ने शपथ ली. इस समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे.

पिनाराई विजयन के शासन का हुआ अंत

सीपीआई(एम) के दिग्गज नेता पिनाराई विजयन का लंबे समय तक केरल में शासन रहा. जिसका आज अंत हो गया. अब कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ की सत्ता में वापसी हुई है.

ये भी पढ़ें- Janta Darshan: CM योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, कहा- कराएंगे समाधान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version