आज केरल के सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी होंगे शामिल

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kerala CM Oath: आज केरल को उसका नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है. आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में सुबह 10 बजे कांग्रेस की अगुवाई वाली UDF सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. जहां वीडी सतीशन सीएम पद की शपथ लेंगे.

एक दशक बाद UDF की होगी सत्ता में वापसी Kerala CM Oath

एक दशक बाद केरल में यूडीएफ की सत्ता की वापसी होने जा रही है. विधानसभा चुनाव में यूडीएफ ने निर्णायक जीत हासिल की थी. जिसके बाद आज वीडी सतीशन केरल के मुख्यमंत्री बनेंगे. बता दें कि उनके शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं.

सतीशन ने कार्डिनल मोरन मोर बेसेलियोस क्लीमिस से की थी मुलाकात

बता दें कि अपने शपथ ग्रहण से एक दिन पहले यानी रविवार को वीडी सतीशन ने मशहूर कार्डिनल मोरन मोर बेसेलियोस क्लीमिस से मुलाकात की थी. क्लीमिस वर्तमान में सिरो-मलंकारा कैथोलिक चर्च के मेजर आर्कबिशप-कैथोलिकोस और त्रिवेंद्रम के मेजर आर्कबिशप के तौर पर सेवा दे रहे हैं.

कांग्रेस को 11 मंत्री पद मिलने की संभावना

वीडी सतीशन 21 सदस्यीय कैबिनेट के साथ अपना कार्यभार संभालेंगे. जिसमें सीएम भी शामिल होंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस को 11 मंत्री पद मिल सकता है. जिसमें सीएम का पद भी शामिल है.

ये भी पढ़ें- स्वीडन में ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, प्रधानमंत्री उल्फ़ क्रिस्टर्सन के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version