मलाइका और अर्जुन के बीच तीसरा कौन? अफेयर के सवाल पर याद आईं मम्मी

Must Read

Bollywood Masala: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं. अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप के बाद अब अर्जुन का नाम फिर एक तलाकशुदा एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा रहा है. दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर और कुशा कपिला के अफेयर्स की चर्चाएं छाई हुई हैं. लेकिन अब कुशा ने एक कमेंट के जरिए अर्जुन से अफेयर को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

कुशा को है मम्मी का डर
आपको बता दें कि कुशा ने एक पोस्ट में कमेंट करते हुए लिखा, “रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़कर मुझे अपना खुद से एक फॉर्मल इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा. जब भी अपने बारे में ऐसा बेकार बात पढ़ती हूं तो उम्मीद और दुआ करती हूं कि मेरी मम्मी ना पढ़ ले यह सब. उनकी सोशल लाइफ को झटका लगेगा.”

हाल ही में हुआ था तलाक
बता दें, अर्जुन कपूर और कुशा कपिला कुछ दिनों पहले करण जौहर के घर एक पार्टी में साथ नजर आए थे. जहां कि एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. फोटो में अर्जुन कपूर, करण जौहर, कुशा कपिला के अलावां और भी कई लोग शामिल थे. लेकिन उस फोटो में कहीं भी मलाइका अरोड़ा नजर नहीं आ रही थी. इसके अलावा भी कई बार कुशा और अर्जुन को एक साथ देखा जा चुका है. जिसके बाद से लोग अर्जुन का नाम कुशा के साथ जोड़ रहें हैं. कुशा ने अभी हाल ही में अपने पति जोरावर आहलूवालिया से तलाक की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी.

Latest News

23 October 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

23 October 2026 Ka Panchang: 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This