Bhojpuri Cinema: माही श्रीवास्तव ‘लॉटरी’ में आएंगी नजर, मुहूर्त पर कही ये बड़ी बात

Must Read

Bhojpuri New Movie: भोजपुरी अभिनेत्री माही श्रीवास्तव अपने डांस और अदाओं के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस के वीडियो सांग को खूब पसंद किया जाता है. अब माही को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है. एक्ट्रेस की नई फिल्म की शूटिंग शुरू की जा चुकी है. एक्ट्रेस की आगामी फिल्म का नाम ‘लॉटरी’ है. जिसकी मुहूर्त की तस्वीरों को माही श्रीवास्तव ने अपनी इंस्टाग्राम की प्रोफाइल पर शेयर किया है.

फिल्म की शूटिंग शुरू
भोजपुरी अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने नई फिल्म ‘लॉटरी’ की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म के मुहूर्त पर उन्होंने एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि नई फिल्म शुरू हुई लॉटरी (New Movie Lottery) के लिए रत्नाकर सर और धीरू यादव सर को धन्यवाद. आपको बता दें कि एक्ट्रेस फिल्म की मुहूर्त पर लाल रंग की ड्रेस में दिखाई दीं. पारंपरिक कपड़ों में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं.

आपको बता दें कि एक्ट्रेस भोजपुरी के लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ चुकी हैं. माही श्रीवास्तव के वर्क्रफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म संघर्ष 2 में नजर आने वाली हैं.

गौरतलब है कि फिल्म लॉटरी में एक्ट्रेस के अलावा मेघाश्री और विनीत विशाल भी शामिल हैं. पराग पाटिल द्वारा निर्देशित, कहानी वीरू ठाकुर द्वारा लिखी गई है. इसका निर्माण जितेंद्र गुलाटी ने किया है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

Diwali Dry Day 2026: दिवाली पर ड्राई डे का नियम, कितने दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें?

Diwali Dry Day 2026: दिवाली के मौके पर अगर आप दोस्तों या परिवार के साथ बाहर घूमने और पार्टी...

More Articles Like This