Crew Worldwide Box Office: “क्रू” ने “बड़े मियां छोटे मियां और मैदान” की आंधी में उड़ाया गर्दा, दुनिया भर में कमा डाले इतने करोड़

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Crew Worldwide Box Office: अक्षय कुमार की फिल्‍म बड़े मियां छोटे मियां और अजय उेवगन की मैदान रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए बैठी हुई हैं. बता दें कि इन दोनों ही फिल्‍मों को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. बॉक्स ऑफिस पर ये टकराव साल 2024 का सबसे बड़ा क्लैश साबित हुआ.

हालांकि, खामियाजा बड़े मियां छोटे मियां और मैदान दोनों के बिजनेस को सहना पड़ा. इस बीच मौके का फायदा क्रू  उठाते नजर आई. करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर क्रू को मार्च के अंत में रिलीज किया गया था. मूवी बॉक्‍स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही थी. लेकिन, सिर पर बड़े मियां छोटे मियां और मैदान का खतरा मंडरा रहा था.

क्रू ने नहीं मानी हार

बॉक्स ऑफिस पर क्रू को बिजनेस करने का बेहद कम वक्त मिला. रिलीज के कुछ दिनों बाद ही बड़े मियां छोटे मियां और मैदान ने धावा बोल दिया. इन दोनों फिल्‍मों के लिलीज होने के बाद क्रू कहीं गायब हो गई. हालांकि, धीरे-धीरे इन फिल्मों का कलेक्शन भी घटता चला गया. इस बीच बॉक्स ऑफिस पर क्रू को पैर जमाने का मौका मिल गया, जिसे मूवी ने हाथ से जाने नहीं दिया.

क्रू ने वर्ल्डवाइड कमाए कितने करोड़

क्रू की लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ गई है. क्रू के मेकर्स ने जानकारी दी है कि वर्ल्डवाइड फिल्म ऊंची उड़ान भर रही है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के 25 दिन क्रू ने दुनियाभर में 145.56 करोड़ का ग्रॉस बिजनेस कर लिया है. इसके साथ ही अब मूवी 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़े: Manoj Bajpayee Sleeping Pills: इस फिल्म में मनोज बाजपेयी ने निभाया सबसे मुश्किल किरदार, बोले- “सुनाई देती थी सीटी की आवाज…”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version