नहीं रहीं दिग्गज गायिका डॉली पार्टन, 80 की उम्र में कैंसर ने ली जान, संगीत की दुनिया में बनाई थी बड़ी पहचान

Washington: अमेरिका की मशहूर गायिका डॉली पार्टन का 80 वर्ष की आयु में नैशविल में निधन हो गया. उनके पब्लिसिस्ट मार्सेल पैरिसो ने मंगलवार को उनके निधन के बारे में जानकारी दी. पैरिसो ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि कैंसर से थोड़े समय तक जूझने के बाद डॉली ने अपने प्रियजनों की मौजूदगी में वेंडरबिल्ट-इंग्राम कैंसर सेंटर में अंतिम सांस ली.

अपने पीछे छोड़ गई 450 मिलियन डॉलर की दौलत 

अपनी दमदार आवाज, भावपूर्ण गीतों और चमकदार परिधानों के लिए प्रसिद्ध पार्टन ने टेनेसी के पहाड़ी क्षेत्र में एक साधारण पृष्ठभूमि वाले परिवार से होने के बावजूद संगीत की दुनिया में बड़ी पहचान बनाई. बताया जा रहा है कि वह अपने पीछे 450 मिलियन डॉलर की दौलत छोड़ गई. डॉली पार्टन ने जोलीन, कोट ऑफ मैनी कलर्स और आई विल ऑलवेज लव यू जैसे सैकड़ों लोकप्रिय गीत लिखे. उनके गीतों की दुनियाभर में 10 करोड़ से अधिक बार बिक्री दर्ज की गयीं और उन्हें ऑनलाइन एक अरब से ज्यादा बार सुना गया.

बेहद गरीबी भरे दिनों को कभी नहीं भुलाया

बारह भाई-बहनों में पली-बढ़ी पार्टन ने अपने परिवार के बेहद गरीबी भरे दिनों को कभी नहीं भुलाया. उनके पिता पढ़ाई छोड़कर खेती करने लगे थे. इसी अनुभव ने उन्हें बच्चों को मुफ्त किताबें उपलब्ध कराने के लिए इमैजिनेशन लाइब्रेरी की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने 10 साल की उम्र में स्थानीय टीवी कार्यक्रमों में गाना शुरू कर दिया था और 13 साल की उम्र में नैशविल के ग्रैंड ओले ओप्री में प्रस्तुति दी. उन्होंने 1960 के दशक में पोर्टर वैगनर के साथ काम किया, जिसने उनके करियर को नई दिशा दी.

सफलताओं ने अंतरराष्ट्रीय स्टार बना दिया

बाद में जोलीन और आई विल ऑलवेज लव यू जैसी सफलताओं ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्टार बना दिया. पार्टन ने 1960 के दशक के मध्य में डामर की सड़क बनाने का ठेका लेने वाले कारोबारी कार्ल डीन से शादी की थी. दोनों 2025 में डीन की 82 वर्ष की उम्र में मृत्यु होने तक साथ रहे. डीन को सार्वजनिक रूप से बहुत कम देखा जाता था, लेकिन डॉली पार्टन के करियर पर उनका प्रभाव था. पार्टन ने एनपीआर को बताया था कि उन्होंने अपना मशहूर गीत जोलीन एक ऐसी बैंक कर्मचारी के बारे में लिखा था, जो उनके पति कार्ल डीन में खास दिलचस्पी लेती दिखाई दी थी.

इसे भी पढ़ें. UP: योगी सरकार का 60 साल से ऊपर की महिलाओं को सौगात, अब बसों में कर सकेंगी निशुल्क यात्रा

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version