‘आवारापन 2’ की सफलता के बीच इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर G9’ का टीजर रिलीज, महादेव को याद करते दिखे एक्टर

Must Read

Mumbai: ‘आवारापन 2’ की सफलता के बीच इमरान हाशमी ने अपनी नई फिल्म ‘गनमास्टर G9’ का ऐलान करते हुए टीजर रिलीज कर दिया है. जिसे देखकर आप आनंद एल राय-धनुष की रांझणा की याद भी आती है. ‘गनमास्टर G9’ के टीजर में इमरान हाशमी महादेव को भी याद करते हैं. ‘गनमास्टर G9’ एक एक्शन-म्यूजिक और जूनुनी इश्क भरी कहानी है. जिसे आदित्य दत्त ने डायरेक्ट किया है.

गंगा में डूबकी लगाते दिखते हैं इमरान हाशमी 

फिल्म में जेनेलिया डिसूजा, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक सिंह जैसे कलाकार भी होंगे. मेकर्स ने 25 अगस्त को ‘गनमास्टर G9’ का ऑफिशियल टीजर रिलीज किया. ‘गनमास्टर G9’ के टीजर में इमरान हाशमी गंगा में डूबकी लगाते दिखते हैं तो महादेव का नाम जपते भी दिखते हैं. छोटा सा टीजर है लेकिन दमदार डायलॉग दिल जीत लेते हैं. वह कहते हैं, ‘मुझे चाहे दुनिया सबसे पुरी मौत देना. मेरा जिस्म के टुकड़े कर देना और कौंवे-गिद्ध को खिला देना. पर महादेव से इतनी सी विनती है कि जब तक मैं अपने इश्क की दहलीज तक न पहुंच जाऊं, मेरी सांसें मत लेना.’

इमरान का किरदार इंटेंस और निडर

इसके टीजर में वीएफएक्स की तारीफ तो बनती है. टीजर की एडिटिंग भी शानदार है जो दर्शकों को फिल्म के लिए फुल एक्साइटेड कर देता है. इमरान का किरदार इंटेंस और निडर लगता है, जिसमें एक रिवॉल्वर बैरल एक्शन से भरपूर कहानी का टोन सेट करती है. आशिक बनाया और दिल दिया है में साथ में काम करने वाले इमरान हाशमी, आदित्य दत्त और हिमेश रेशमिया गनमास्टर में एक बार फिर साथ काम करने वाले हैं. तीनों की ये तिकड़ी 2 दशक के बाद दिखने वाली है.

गनमास्टर G9 की रिलीज डेट भी जारी

मेकर्स ने गनमास्टर G9 की रिलीज डेट भी जारी कर दी है. बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की रोमांस फिल्म ये प्रेम मोल लिया से क्लैश होगी. दिलचस्प बात ये है कि एक में आयुष्मान खुराना हैं तो दूसरी में अपारशक्ति खुराना. दोनों ही सगे भाई हैं.

इसे भी पढ़ें. पहली बार ईरान ने सुनाई मोजतबा खामेनेई की आवाज, सुप्रीम लीडर का नया वीडियो जारी

Latest News

महंगाई से दिल्‍ली-NCR की आम जनता को बड़ी राहत, रियायती दरों पर प्‍याज मुहैया कराएगी केंद्र सरकार

New Delhi: चीनी के बाद अब प्‍याज की कीमतों में उछाल आया है. खुदरा बाजार में प्‍याज 50 से...

More Articles Like This