क्या Sonakshi Sinha राजनीति में लेने वाली हैं एंट्री? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया बड़ा खुलासा

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shatrughan Sinha Sonakshi Sinha: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के दौरान एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने बेबाकी से अपनी राय रखी थी. उन्होंने वीडियो के जरिए इस प्रोटेस्ट का सपोर्ट किया था. हालांकि, झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट को लेकर एक्ट्रेस ने चुप्पी साधी हुई है. जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है. वहीं, अब सोनाक्षी के पिता और अभिनेता-नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी की राजनीति में एंट्री को लेकर खुलासा किया है. साथ ही ट्रोलर्स पर निशाना साधा है.

राजनीति में एंट्री लेने वाली हैं सोनाक्षी 

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ दिन पहले ही झारखंड के बच्चों के लिए भी काफी स्ट्रॉन्ग सपोर्ट दिखाया था. जिसके बाद उनसे सवाल किया गया कि क्या आपको लगता है कि सोनाक्षी पॉलिटिक्स में आएंगीं. इस सवाल के जवाब में अभिनेता ने कहा, “मैं कह नहीं सकता, पहले तो मैं पूछता भी था.” इसके बाद उन्होंने कहा, “ मैं यही कह सकता हू कि वो बेहद काबिल पिता की बेहद काबिल बेटी हैं.”

ट्रोलर्स पर साधा निशाना Shatrughan Sinha Sonakshi Sinha

इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी की आलोचना करने वालों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “कई लोग जो ट्रोल करने वाले हैं वो पेड ट्रोलर्स हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी में जो आईटी सेल है वो सोनाक्षी के खिलाफ ट्रोलिंग कराते हैं और ये ऑर्गेनिक ट्रोलिंग नहीं है. ये पेड ट्रोल्स हैं जिन्हें ये पता भी नहीं होता कि क्या बोलना है. लेकिन सोनाक्षी ने ये अच्छा कह दिया कि मैं तो देखती ही नहीं हूं बहुत जान है.”  

सिस्टम में नज़र आई थी एक्ट्रेस

सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार ओटीटी पर रिलीज हुई सिस्टम में नज़र आई थीं. एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की अभी तक अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें- ट्रेन में RPF अधिकारी पर रेजर से हमले के आरोप में एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी गिरफ्तार, 1 घंटे तक किया था हंगामा

Latest News

Shardiya Navratri 7th Day: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना, जानिए इनका स्वरूप, प्रिय भोग और मंत्र

Shardiya Navratri 7th Day: इस समय देशभर में शारदीय नवरात्रि का त्‍योहार मनाया जा रहा है. नवरात्रि के सातवें...

More Articles Like This

Exit mobile version