अरशद वारसी की कॉमेडी फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, अपने हमशक्ल के दोहरी भूमिका में दिखे एक्टर

Mumbai: अरशद वारसी की कॉमेडी फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. अभिनेता अपनी डार्क कॉमेडी और क्राइम-थ्रिलर फिल्म से फिर से हंसाने के लिए तैयार हैं. ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. वे कमेंट सेक्शन में फिल्म की रिलीज को लेकर उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं. मेकर्स ने बुधवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया. अरशद वारसी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर लिखा कि एक हमशक्ल, एक इंश्योरेंस प्लान और मुसीबतों की एक ऐसी कड़ी जो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही ‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है.

दोहरी भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं अरशद वारसी

2 मिनट 22 सेकंड के ट्रेलर में अभिनेता अरशद वारसी पहली बार जीवन कपूर और उसके हमशक्ल भीमा के रूप में दोहरी भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. यह ट्रेलर क्राइम, डार्क कॉमेडी, इंश्योरेंस फ्रॉड और गलतफहमी को दिखाता है. इसमें कर्ज में डूबे जीवन (अरशद) और उसकी पत्नी योजना (संजीदा शेख) के इर्द-गिर्द बुनी गई है. कहानी कर्ज में डूबे जीवन और उसकी तेजतर्रार पत्नी योजना (संजीदा शेख) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भीमा के मिलने के बाद जीवन की मौत का नाटक कर बीमा का पैसा हड़पने का खतरनाक प्लान बनाते हैं.

कर्ज में डूबे एक दंपति की कहानी

कहानी में नया मोड़ तब आता है जब यह पता चलता है कि भीमा का संबंध हीरे की तस्करी और खतरनाक अपराधियों से है, जिससे उनकी योजना अफरा-तफरी में बदल जाती है. यह कर्ज में डूबे एक दंपति की कहानी है, जो बीमा का पैसा पाने के लिए एक फर्जी साजिश रचते हैं लेकिन मामला तब बिगड़ जाता है जब उनका हमशक्ल एक खतरनाक हीरा तस्करी गिरोह से जुड़ा निकलता है.

कॉमेडी के साथ बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस

अभिषेक डोगरा द्वारा निर्देशित क्राइम-कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ में अरशद वारसी और संजीदा शेख के अलावा विजय राज, पूजा चोपड़ा, बिजेंद्र काला और दिवंगत अभिनेता अतुल परचुरे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में भी संजीदा शेख अरशद वारसी के साथ नजर आ रही हैं. इससे पहले भी संजीदा हालिया रिलीज फिल्म ‘धमाल 4’ में अरशद वारसी के साथ नजर आईं थी. इस फिल्म में संजीदा शेख ने कॉमेडी के साथ-साथ कुछ बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस भी किए हैं.

इसे भी पढ़ें. नेपाल में बाढ़ से तबाहीः कई लोगों की मौत, 105 भारतीयों सहित सैकड़ों लापता

Latest News

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद मिस्बाह उल हक ने दिया इस्तीफा

Islamabad: पाकिस्तान क्रिकेट को एक और बड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड सीरीज के बीच दिग्गज क्रिकेटर मिस्बाह उल हक...

More Articles Like This

Exit mobile version