कंगना ने शेयर किया ‘चंद्रमुखी 2’ का ट्रेलर, लुक में दिख रहीं हैं काफी खुबसूरत

Must Read

Chandramukhi 2 Trailer Out: कंगना अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म चंद्रमुखी 2 का ट्रेलर आउट हो गया है. ट्रेलर लॉन्च होते ही दर्शकों का काफी अच्छा रिसपांस देखने को मिल रहा है. खुद कंगना ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ का ट्रेलर शेयर किया है. सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है. कंगना के चंद्रमुखी लुक की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं.

‘ये रहा हिंदी वर्जन का ट्रेलर’
फिल्म में कंगना बंगाली लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. कंगना ने इस फिल्म (Chandramukhi 2 Trailer) के ट्रेलर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ये रहा हिंदी वर्जन का ट्रेलर’. बता दें इस फिल्म में कंगना के साथ साउथ सुपरस्टार राघव लॉरेंस भी नजर आएंगे. कंगना की ये फिल्म आगामी 15 सितम्बर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

फिल्म चंद्रमुखी का है हिंदी रीमेक
कंगना की अपकमिंग फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ के ट्रेलर में एक हैप्पी फैमिली नजर आती है, जो किसी वजह से एक पुरानी हवेली में रहने आते है. यहां उनका समना ‘चंद्रमुखी 2’ नाम की एक बंगली नर्तकी की आत्मा से होता है. इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. बता दें कि ‘चंद्रमुखी 2’ रजनीकांत और ज्योतिका की साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘चंद्रमुखी’ का हिंदी रीमेक है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लकी और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 09 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This