Entertainment: कंगना रनौत स्टारर तेजस की रिलीज डेट आई सामने, टाइगर श्रॉफ की गणपथ से टकराएगी फिल्म

Must Read

Kangna Ranuat Movie Tejas: कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म तेजस की रिलीज डेट सामने आई है. एक्ट्रेस ने खुद इसकी जानकारी दी है. उन्होंने फिल्म की डेट को रिवील करते हुए बतया कि फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज होगी. वहीं इसी दिन टाइगर श्रॉफ और कृति सनोन की गणपथ रिलीज होने जा रही है. ऐसे में दोनों के टकराने की उम्मीद है. कंगना रनौत ने इस फिल्म से जुड़े कुछ फोटोज को भी साझा किया है.

यह भी पढ़ें- Monsoon Update: IMD की चेतावनी, देश के इन राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

कंगना ने शेयर की तस्वीर

जो फोटो उन्होंने शेयर की है. उसमे पहली फोटो में वो एयरफोर्स की वर्दी पहनकर विमान से उतर रही हैं.तो वहीं दूसरे में एक्ट्रेस एक्शन सीन के बीच में नजर आती हैं. धूल से सनी हुई कंगना जलती हुई कार से दूर जाती हुई नजर आ रही हैं. दोनों तस्वीरें प्रशंसकों को उत्सुक करने वाली हैं. तस्वीरें साझा करते हुए, कंगना ने लिखा, “हमारे वीर वायु सेना पायलटों की बहादुरी का सम्मान! तेजस, 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.”

यह भी पढ़ें- UP Politics: NDA में शामिल होंगे OP Rajbhar, जानिए कहां फंस रहा पेंच?

इस डेक को लेकर सबसे बड़ी बात है कि कंगना की फिल्म तेजस उस दिन रिलीज हो रही हैजिस दिन उनकी ही फिल्म आपातकाल रिलीज होनी थी. लेकिन विकास बहल द्वारा गणपत के लिए उसी विंडो को लॉक करने के बाद कंगना ने तारीख आगे बढ़ाने का फैसला किया.

Latest News

15 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

15 October 2026 Ka Panchang: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है....

More Articles Like This