अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला की ‘लव लॉटरी’ का टीजर रिलीज, रिश्तों और पुरुष अधिकारों पर उठे सवाल

Mumbai: अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला की आगामी क्राइम-सस्पेंस सोशल ड्रामा ‘लव लॉटरी’ का टीजर जारी हो गया है. 38 सेकंड के टीजर में रिश्तों के बदलते समीकरणों के साथ ऐसे सवाल उठते हैं, जिनका जवाब फिल्म की कहानी में मिलने की उम्मीद है. यह फिल्म प्यार, शादी, कानूनी विवाद, एलिमनी और पुरुष अधिकारों जैसे संवेदनशील मुद्दों को कहानी के केंद्र में रखती है.‘लव लॉटरी’ का निर्देशन अरविंद पांडे ने किया है और कहानी व पटकथा अंकुर खत्री ने लिखी है. फिल्म का निर्माण सिनेमा गंज फिल्म्स के बैनर तले कुलदीप भार्गव ‘तुषार’ ने किया है.

18 सितंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज 

रिश्तों की जटिलता, शादी, कानूनी विवाद, भावनात्मक टकराव और पुरुष अधिकारों से जुड़े सवालों को क्राइम-सस्पेंस के साथ पेश करने वाली ‘लव लॉटरी’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. टीजर ने कहानी को लेकर उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है. ‘लव लॉटरी’ का टीजर रिश्तों और शादी से जुड़े भावनात्मक पहलुओं के साथ शुरू होता है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, प्यार और भरोसे की जगह कानूनी और आर्थिक विवाद लेते दिखाई देते हैं.

पूरी तरह बदल सकती है जिंदगी 

फिल्म का नाम भी इस ओर इशारा करता है कि शादी और रिश्तों के बाद सामने आने वाली परिस्थितियां कभी-कभी जिंदगी को पूरी तरह बदल सकती हैं. टीजर में अक्षय ओबेरॉय का किरदार कई परेशानियों और सवालों के बीच घिरा नजर आता है. वहीं हेली दारूवाला समेत दूसरे कलाकारों की झलक कहानी में रहस्य को बढ़ाती है. कोर्टरूम के दृश्य, अचानक सुनाई देने वाली गोली की आवाज और कई अनसुलझे सवाल टीजर को सस्पेंस से भर देते हैं.

पुरुष अधिकारों का मुद्दा

टीजर के अंतिम हिस्से में पुरुष अधिकारों का मुद्दा भी सामने आता है. इससे कहानी को लेकर यह सवाल खड़ा होता है कि आखिर कानूनी लड़ाई के पीछे की असली सच्चाई क्या है और इस पूरे मामले में सही और गलत कौन है. अक्षय ओबेरॉय के मुताबिक, फिल्म ऐसे विषयों पर बात करने की कोशिश करती है, जिन पर समाज में कई पुरुष खुलकर चर्चा नहीं कर पाते. उन्होंने कहा कि कुछ कानूनों के कथित दुरुपयोग से जुड़े मामलों में प्रभावित लोगों की आवाज सामने आना जरूरी है.

निजी विवादों के टकराव पर सवाल

अभिनेता ने यह भी कहा कि ऐसी परिस्थितियों का असर केवल संबंधित पुरुष पर नहीं, बल्कि उसके परिवार और करीबी लोगों पर भी पड़ सकता है. निर्देशक अरविंद पांडे के अनुसार, ‘लव लॉटरी’ किसी एक जेंडर को दोषी ठहराने के बजाय रिश्तों, कानून और निजी विवादों के टकराव से पैदा होने वाली परिस्थितियों पर सवाल उठाती है. फिल्म में क्राइम, सस्पेंस और इमोशन के जरिए इस संवेदनशील विषय को पेश करने की कोशिश की गई है.

सवाल रखने की कोशिश

वहीं निर्माता कुलदीप भार्गव ‘तुषार’ ने बताया कि कहानी को मनोरंजक अंदाज में पेश करने के साथ दर्शकों के सामने कुछ ऐसे सवाल रखने की कोशिश की गई है, जिन पर फिल्म देखने के बाद विचार किया जा सके. फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा कबीर दुहान सिंह, विजयंत कोहली, हेमंत पांडे, इंदिरा कृष्णन, संतोष शुक्ला, विक्रम शर्मा, अग्नि अग्यारी, कुमार सौरभ, अश्वंत लोधी और अर्शदीप संधू अहम किरदारों में दिखाई देंगे.

इसे भी पढ़ें. CM योगी ने PRD जवानों को दी सौगातः शुरू की कैशलेस चिकित्सा योजना, ड्यूटी भत्ता वृद्धि की घोषणा

Latest News

होर्मुज में जहाज पर अटैक: क्षतिग्रस्त हुआ इंजन रूम, चालक दल का एक सदस्य घायल

Ship Attacked In Hormuz: होर्मुज में एक जहाज पर हमले की खबर सामने आई है. होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर...

More Articles Like This

Exit mobile version