भीषण सड़क हादसे में 25 साल के मराठी एक्टर महेश पवार की मौत, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जताया शोक

Marathi Actor Mahesh Pawar: मराठी टीवी सीरियल ‘अप्पी आमची कलेक्टर’ फेम एक्टर महेश पवार का एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया है. सिर्फ 25 साल की उम्र में ही इस उभरते हुए सितारे ने दुनिया को अलविदा कह दिया. अभिनेता की मौत गहरी खाई में गिरने की वजह से हुई. इतना ही उनके साथ जितने भी लोग थे, उनकी भी जान इस हादसे में चली गई. इस दुर्घटना में महेश पवार समेत कुल आठ लोगों की जान चली गई.

खबर मिलते ही तलाश अभियान शुरू

हादसे की खबर मिलते ही तलाश अभियान शुरू कर दिया गया. यह हादसा मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर पोलादपुर-महाबलेश्वर मार्ग पर अंबेनाली घाट क्षेत्र में हुआ. अचानक से गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ने की वजह से गाड़ी खाई में गिर गई. पुलिस ने जानकारी दी कि पीड़ितों की आखिरी लोकेशन पोलादपुर के पास एक मोबाइल टावर की मदद से ट्रैक की गई थी.

अपने दोस्तों के साथ ट्रिप पर निकले थे पवार 

इसके बाद सुबह अंबेनाली घाट में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान अधिकारियों को गहरी खाई में वाहन दिखाई दिया. बताया जा रहा है कि महेश पवार अपने दोस्तों के साथ ट्रिप पर निकले थे, हालांकि उन्हें इस बात की बिल्कुल भी भनक नहीं थी कि ये सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर होने वाला है. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अंबेनली घाट इलाके में हुई ये घटना इतनी ज्यादा भयावह थी कि जिस किसी ने भी सुनी, वो हैरान रह गया.

CM देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर जताया गहरा शोक

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में एक नहीं बल्कि 8 जानें गई हैं. इनमें 22 साल के रितेश लोखंड़े, 20 साल के सुहास लोखंडे, 21 साल के उत्कर्ष शिंगटे, 25 साल के निखिल शिंगटे, 25 साल के महेश पवार, 21 साल के आदित्य सालुंखे, 35 साल के राजेश काटकर और 19 साल के अंश च्वहाण शामिल थे. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक जताया है.

घूमने के लिए निकले थे आठों दोस्त

उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि आठों दोस्त घूमने के लिए निकले थे, लेकिन पहाड़ी रास्ते में उनकी गाड़ी करीब 1500 फीट गहरी खाई में जा गिरी. सीएम ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने तेजी से रेस्क्यू और राहत अभियान शुरू किया. शवों को बाहर निकालने के लिए सात-सात सदस्यों की पांच अलग-अलग टीमें बनाई गईं, जबकि एनडीआरएफ और स्थानीय बचाव दल भी लगातार अभियान में जुटे रहे.

इसे भी पढ़ें. Donald Trump Buffalo: बकरीद पर कुर्बानी से बच गया ‘डोनाल्ड ट्रंप भैंसा’, सरकार ने क्यों रुकवाई आखिरी समय में कुर्बानी?

Latest News

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: आज इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This

Exit mobile version