साउथ एक्टर चियान विक्रम स्टारर ‘तंगलान’ का टाइटल ट्रैक Thangalaan War हुआ रिलीज

साउथ एक्टर चियान विक्रम की फिल्म तंगलान के टाइटल ट्रैक को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं अब आखिरकार फिल्म का टाइटल गाना रिलीज हो गया है.गाने को देखने के बाद दर्शक भी काफी एक्साइटेड हो गए है. इस फिल्म में काफी दमदार तरीके से गाने तैयार किए गए है. आपको बता दें कि तंगलान साउथ की एक बड़ी फिल्म होगी और इस फिल्म की कहानी सच्ची दिखाई गई है.

दरअसल तंगलान साउथ की एक अलग और अनोखे कॉन्सेप्ट वाली फिल्म है. वहीं गाने के रिलीज के साथ जीवी प्रकाश कुमार द्वारा कंपोज्ड ये गाना अपने नाम की तरह ही जोश से भरा हुआ है और साथ ही एक अनोखे म्यूजिकल जर्नी पर ले जाता है. यह कहना गलत नहीं होगा की फिल्म के लिए इस दमदार गाने ने स्टेज तैयार कर दिया है. तंगलान साउथ की ये फिल्म कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) की सच्ची कहानी बताती है, जब अंग्रेजों ने इसे खोजा और अपने फायदे के लिए इसका इस्तेमाल किया.

जीवी प्रकाश कुमार ने किया फिल्म का म्यूजिक कंपोज

आपको बता दें कि फिल्म में चियान विक्रम, पार्वती थिरुवोथु, मालविका मोहनन समेत कई स्टार्स दिखाई देने वाले हैं और साथ ही फिल्म तंगलान को डायरेक्ट पा रंजीत ने किया है. जी हाँ पा रंजीत, के ई ज्ञानवेल राजा, ज्योति देशपांडे और जी धनंजयन ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. वहीँ अगर हम म्यूजिक की बात करें तो फिल्म का म्यूजिक कंपोज जीवी प्रकाश कुमार ने किया है.

कब रिलीज होगी फिल्म तंगलान ?

चियान विक्रम और मालविका मोहनन की फिल्म ‘तंगलान’ 15 अगस्त, 2024 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में दुनिया भर में रिलीज होने वाली है. फिल्म तंगलान का दमदार ट्रेलर भी हाल ही में रिलीज किया गया था.ट्रेलर में जादुई दुनिया और काफी ज्यादा रहस्यमय चीजों की एक झलक दिखाई गई थी.फिलहाल फैंस भी इस फिल्म को देखने के लिए काफी ज्यादा बेताब दिख रहे है.

यह भी पढ़े: तापसी पन्नू का बयान हो रहा जमकर वायरल, बोलीं- ‘मुझे नहीं बनना है हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version