रोजाना 1 महीने तक पी लें चिया सीड्स का पानी, फायदे जान रह जाएंगे दंग

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chia Seeds Benefits: आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो गया है. जहां हम हर दिन नई चुनौतियों का सामना करते हैं, वहीं हमारा शरीर भी पर्याप्त पोषण चाहता है. अच्छी सेहत पाने के लिए सही और पौष्टिक भोजन चाहिए. ऐसे में प्रकृति ने हमें कई विकल्प दिए हैं, जिनमें से एक है ‘चिया सीड’… इन छोटे-छोटे बीजों के अनगिनत फायदे हैं.

वैज्ञानिक नाम ‘साल्विया हिस्पैनिका’ है

अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, चिया बीज का वैज्ञानिक नाम ‘साल्विया हिस्पैनिका’ है. इसके बीज बहुत छोटे, सफेद या काले रंग के होते हैं. इनके बीजों में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स, और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर ‘गुड फैट’ होते हैं, जो हमारे शरीर की कई जरूरतों को पूरा करते हैं.

ये समस्याएं होती हैं दूर

चिया सीड में मौजूद प्रोटीन हमारे शरीर की मांसपेशियों को बनाए रखने और उनकी मरम्मत करने में मदद करता है. वहीं डायटरी फाइबर पाचन तंत्र को सही रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाता है. इसके अलावा, विटामिन ए, बी1, बी2, और बी3 हमारी आंखों, त्वचा, और नर्वस सिस्टम के लिए अहम होते हैं. इन सबसे अलग ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल और दिमाग की सेहत को बनाए रखता है.ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमागी कामकाज को तेज करता है और याददाश्त बेहतर बनाता है.

मोटापा कम करने में मददगार

इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और आयरन जैसे खनिज पदार्थ भी होते हैं. वहीं एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर से हानिकारक फ्री रेडिकल्स को निकालकर हमारी कोशिकाओं की रक्षा करते हैं. अगर आप लंबे समय तक काम करते हैं तो चिया सीड आपके लिए बेहद फायदेमंद हैं. इसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो शरीर को ताकत और ऊर्जा देते हैं. यह मोटापा कम करने में मददगार होता है. पानी में भीगे हुए चिया सीड को खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है. इससे भूख कम लगती है और वजन नियंत्रित रहता है. चिया सीड त्वचा और बालों के लिए भी अच्छे हैं. चिया बीज में मौजूद विटामिन और मिनरल्स त्वचा को चमकदार बनाते हैं और बालों को मजबूत करते हैं.

हड्डियों की मजबूती के लिए भी बेहतर आहार

इसके अलावा, चिया सीड डायबिटीज नियंत्रण और हड्डियों की मजबूती के लिए भी बेहतर आहार है. इनमें मौजूद कैल्शियम और फास्फोरस हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखते हैं. इसके अलावा, एनआईएच के मुताबिक यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव भी करता है. चिया बीज में पाए जाने वाले तत्व शरीर को कैंसर से बचाने में मदद करते हैं, खासकर कोलन कैंसर और छाती के कैंसर से. अमेरिकी डाइटरी गाइडलाइंस के अनुसार, रोजाना 48 ग्राम से ज्यादा चिया सीड का सेवन नहीं करना चाहिए. इसे ज्यादा खाने से पेट फूलना या अन्य परेशानी हो सकती है. लेकिन यदि इसे संतुलित तरीके से अपने रोज के खाने में शामिल करें, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें- मांसपेशियों के लिए वरदान से कम नहीं नटराजासन, जानिए करने का तरीका

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This