Kaam Ki Baat: सिर्फ 2 रुपये में करें ये उपाय, मोती जैसे चमक उठेंगे पीले पड़े दांत!

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kaam Ki Baat: आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में हर एक व्यक्ति अपनी शरीर का खास ध्यान नहीं रख पाता है. यही कारण है कि कई बार हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लगातार फास्टफूड और जगह जगह के पानी के सेवन के कारण हमारे दांत पीले पड़ जाते हैं. दातों के पीलापन के कारण कई बार हमें शर्मिंदगी महसूस होती है. वहीं अगर हमारे दांत सफेद और चमकीले रहते हैं तो हमारे भीतर आत्मविश्वास भी भरा रहता है.

पीले दांत आपको महसूस कराते हैं शर्मिंदा

जानकारों का कहना है कि दांतों की सही से साफ सफाई ना होना, खराब लाइफस्टाइल और खराब फूड हैबिट्स की वजह से दांतों पर पीलापन की समस्या आने लगती है. दातों में पीलापन होने के कारण आप खुल कर हंस भी नहीं सकते हैं. अगर लंबे समय तक दातों की देखभाल ना की जाए तो ये पीलापन पायरिया और दांतों से जुड़ी दूसरी समस्याओं की वजह भी बन सकता है.

यह भी पढ़ें: Palash Health Benefits: औषधीय गुणों से भरपूर हैं पलाश के फूल, जानिए इसके फायदे

कई लोग दांतों को सफेद करने के लिए डेंटिस्ट के पास जाकर टीथ व्हाइटनिंग ट्रीटमेंट लेते हैं. हालांकि ये काफी महंगा होता है और इसमें खर्चा भी बहुत आता है. वहीं, आज आपको हम एक ऐसे देसी ट्रीटमेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको सिर्फ 2 रुपए खर्च करने होंगे. इससे आपके दांत मोती जैसे चमक उठेंगे.

अपनाएं ये घरेलू नुस्खा

आपको बता दें कि पीले दांतों को मोतियों की तरह चमकाने के लिए 2 रुपये में मिलने वाला इनो आपकी काफी मदद कर सकता है. इसको लेकर आपको कुछ ज्यादा नहीं करना है. बस आपको इनो का एक छोटा पैकेट लेना है और एक कटोरी में निकाल लेना है. इसमें आपको एक छोटा चम्मच नारियल का तेल डालकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है. इस पेस्ट को अपने दांतों पर 3-5 मिनट तक ब्रश करना होगा. अगर आप हफ्ते में 3 से बार इसको अपनाते हैं तो अपके दातों से पीलापन दूर होगा.

(अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी सामान्य मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. ‘द प्रिंटलाइंस’ इसकी पुष्टी नहींं करता है.)

Latest News

Delhi में 5 अप्रैल को सोल्जराथन का होगा भव्य आयोजन, CMD उपेंद्र राय और जनरल वी.के. सिंह करेंगे फ्लैग ऑफ, Bharat Express पर होगा...

Soldierathon Delhi 2026: राजधानी दिल्ली एक बार फिर देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक संवेदना के अद्भुत संगम की साक्षी बनने...

More Articles Like This

Exit mobile version