गर्मियों में बढ़ रहे स्किन के मरीज! डॉक्टर बोलें-ऐसे में सही देखभाल बेहद जरूरी, दिए कुछ विशेष सुझाव..

Health Tips: गर्मियों की शुरुआत के साथ ही अस्पतालों और स्किन क्लीनिक्स में घमौरियां, मुंहासे, सनबर्न और फंगल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी होने लगी है. तापमान के साथ-साथ त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी सामने आने लगी हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि गर्मियों में स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ना आम बात है लेकिन सही देखभाल और जागरूकता से इनसे आसानी से बचा जा सकता है.

त्वचा को स्वस्थ, चमकदार बनाए रखना संभव

पर्सनल हाइजीन, संतुलित आहार और धूप से बचाव अपनाकर त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखना संभव है. तेज धूप, बढ़ती उमस और अत्यधिक पसीना इन समस्याओं के पीछे मुख्य कारण हैं. हमारी त्वचा बाहरी वातावरण के प्रति बेहद संवेदनशील होती है. मौसम में अचानक बदलाव इसकी प्राकृतिक सुरक्षा प्रणाली को प्रभावित करता है. गर्मियों में पसीना और धूल-मिट्टी मिलकर त्वचा के रोमछिद्रों को बंद कर देते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

अल्ट्रावॉयलेट किरणें बेहद खतरनाक

डॉक्टरों के अनुसार गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए ज्यादा पसीना निकलता है. जब यह पसीना डेड स्किन और गंदगी के कारण बाहर नहीं निकल पाता तो त्वचा के नीचे जमा होकर घमौरियों का रूप ले लेता है. इससे खुजली, जलन और छोटे लाल दाने होने लगते हैं. गर्मियों में सूरज की अल्ट्रावॉयलेट किरणें बेहद खतरनाक होती हैं. बिना सुरक्षा के लंबे समय तक धूप में रहने से त्वचा की ऊपरी परत झुलस जाती है, जिसे सनबर्न कहा जाता है.

समय से पहले झुर्रियां आने का खतरा

इससे त्वचा काली पड़ने लगती है और समय से पहले झुर्रियां आने का खतरा बढ़ जाता है. उमस भरे मौसम में शरीर के वे हिस्से जहां पसीना ज्यादा आता है. जैसे बगल, गर्दन और जांघों के बीच वहां नमी बनी रहती है. यही नमी फंगस को बढ़ने के लिए अनुकूल माहौल देती है, जिससे खुजली, लाल चकत्ते और जलन जैसी समस्याएं होती हैं.

पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी

गर्मियों में अधिक पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है. इससे त्वचा अपनी नमी खो देती है और रूखी व बेजान दिखने लगती है. विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों में स्किन को सुरक्षित रखने के लिए कुछ आसान लेकिन जरूरी आदतें अपनानी चाहिए. दिन में कम से कम दो बार नहाकर त्वचा को साफ रखें.

धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं

हमेशा ढीले और सूती कपड़े पहनें धूप में निकलने से 15-20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं. पसीने वाले हिस्सों को साफ और सूखा रखें. फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए एंटी-फंगल पाउडर का इस्तेमाल करें. रोजाना 3-4 लीटर पानी पिएं. नारियल पानी, खीरा, तरबूज और नींबू पानी को डाइट में शामिल करें.

इसे भी पढ़ें. असम चुनावः भाजपा के 88 उम्मीदवारों का ऐलान, जानें कौन कहां से उतरेगा चुनाव मैदान में

Latest News

किचन में जूते-चप्पल पहनकर जाना सही या गलत? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Kitchen Vastu Tips : भारतीय हिंदू घरों में अक्सर किचन में जूते चप्पल पहनकर जाने से मना किया जाता...

More Articles Like This

Exit mobile version