झड़ते बालों को रोकने का घरेलू उपाय, इस सब्जी से बने जेल को लगाने से बाल हो जाएंगे सिल्की

Ladyfinger For Hair : सर्दियों की शुरूआत में ही बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं. साथ ही बालों के टूटने की समस्या भी बढ़ जाती है. इस दौरान टूटते बालों को रोकने के लिए लोग तरह तरह के शैंपू, हेयर मास्क, कंडीशनर और जेल का इस्तेमाल करते हैं. वहीं अगर आप बालों की सुरक्षा के लिए केमिकल वाली चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहते हैं तो इसके लिए भिंडी की सब्जी का ये असरदार घरेलू उपाय कर सकते हैं. बता दें कि एक बार भिंडी वाला पानी या फिर जेल बालों पर इस्तेमाल करके देखें. इसे लगाने से बालों का झड़ना, टूटना और डलनेस कम हो जाएगी. इसके साथ ही कुछ ही दिनों में आपके बाल एकदम सॉफ्ट और स्मूद हो जाएंगे.

बालों पर लगाएं भिंडी का पानी

इसके लिए सबसे पहले आपको भिंडी का पानी यानि भिंडी का जेल तैयार करना है. बता दें कि इस जेल को लगाने से केराटिन जैसा इफेक्ट आएगा. इसके लगाने के बाद आपके बाल एकदम सॉफ्ट और सिल्की हो जाएंगे. ऐसे में बता दें कि भिंडी जेल बनाने के लिए आपको 8-10 भिंडी लेनी हैं और उनके डंठल हटाकर गोल शेप में सब्जी की तरह काट लें. इतना करने के बाद पैन में 1 कप पानी डालकर गर्म करें. साथ ही गर्म पानी में कटी हुई भिंडी ड़ाल दें. इसके बाद भिंडी को 10 मिनट के लिए मीडियम फ्लेम पर उबालें. जब भिंडी और उससे निकलने वाला जेल ठंडा हो जाए तो मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें. अब इसे छन्नी से छान लें.

भिंडी जेल को बनाने का आसान तरीका

इसके बाद भिंडी वाले घोल को फिर से किसी पैन में डालें और 1 चम्मच कॉर्नफ्लार पाउडर को 2 चम्मच पानी में मिलाकर उसका घोल बना लें. इसके बाद कॉर्नफ्लार घोल को भिंडी वाले पानी में मिक्स कर लें और एकदम लो फ्लेम पर दोनों चीजों को हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं. इसके बाद इसमें करीब 2 चम्मच नारियल का तेल मिला लें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके घोल बना लें.

इस प्रकार से बालों में लगाए भिंडी जेल

जानकारी देते हुए बता दें कि इसे लगाने से पहले बालों को अच्छी तरह से वॉश करके हल्का सुखा लें. बालों के हल्‍का सूखने के बाद बालों को सेक्शन बनाकर भिंडी जेल को लंबाई में लगाते जाएं. इस जेल को अच्छी तरह से पूरे बालों पर अप्लाई करें और फिर करीब आधा घंटे या 45 मिनट बाद बालों को पानी से धो लें.

स्मूदनिंग हेयर ट्रीटमेंट से भी अच्‍छा दिखेगा असर

इसके साथ ही यदि जेल लगाने से पहले आपने किसी शैम्‍पू का इस्‍तेमाल नहीं किया है तो आप बालों को किसी माइल्ड शैंपू से भी धो सकते हैं. ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपके बाल स्मूद हो जाएंगे. बता दें कि भिंडी से बने हेयर मास्क और भिंडी वाले पानी का इस्तेमाल करने से आपके केराटिन और स्मूदनिंग कराने का खर्चा बच जाएगा और स्मूदनिंग हेयर ट्रीटमेंट से भी अच्छा असर दिखाएगी.

इसे भी पढ़ें :- सिर्फ आवाज नहीं, श्वसन मार्ग की रुकावट का संकेत हैं खर्राटे, इन उपायों से मिलेगा आराम

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version