ठंड में मनी प्लांट को रखना है हरा-भरा, तो रखें इन बातों का ख्याल

Money Plant : ठंड में सिर्फ इंसान ही नहीं पौधों को भी खास देखभाल की जरूरत होती है. कड़ाके की ठंड में पौधों के पत्ते पीले पड़कर टूटने लगते हैं और इन दिनों पौधों की ज्‍यादातर ग्रोथ रुक जाती है. ऐसे में धूप की कमी के कारण पौधों की अच्छी ग्रोथ नहीं हो पाती है. अगर आपका मनी प्लांट का पौधा भी सर्दियों में ठीक तरीके से ग्रो नहीं कर रहा है और पत्ते पीले पड़ रहे हैं तो कुछ खास बातों का ख्याल रखना जरूरी है.

मनी प्लांट में कौन सा फर्टिलाइजर डालें?

बता दें कि ठंड में मनीप्लांट को बहुत ज्यादा फर्टिलाइजर या पानी की आवश्यकता नहीं होती है. अगर धूप अच्‍छी तरह खिली है तो पौधा सही सलामत रहेगा और पत्तियां हरी बनी रहेंगी. जानकारी के मुताबिक, इस मौसम में अगर मनी प्लांट के पौधे में कुछ दाने खाद यानि DAP या यूरिया के डाल दें, तो मनी प्लांट की ग्रोथ अच्छी होने लगेगी. इसके साथ ही यदि 3-4 दाने ही ज्यादा खाद डालना पौधे की पत्तियों को जला भी सकता है. इसलिए इसकी मात्रा का खास ख्याल रखें.

मनी प्लांट की ग्रोथ के लिए करें उपाय

इसके साथ ही मनी प्लांट में नेचुरल फर्टिलाइजर का उपयोग कर पौधा तेजी से बढ़ सकता है. बता दें कि आप मनी प्लांट में हफ्ते में 1 बार चाय की पत्ती का पानी डाल सकते हैं या आप कभी कभी कॉफी के साथ चावल का पानी भी डाल सकते हैं. इतना करने के बाद 10 दिन में पौधे की गुड़ाई कर लें और इसमें हल्का पानी और धूप दिखाते रहें. ऐसा करने से मनी प्लांट के पौधे की पत्तियों नई जैसी चमकने लगेंगी. धूप खिलने पर पौधे में नई पत्तियां आने लगेंगी और मनीप्लांट तेजी से बड़ा होने लगेगा. इसके साथ ही आपको यह ध्‍यान रखना है कि पौधे में ज्यादा पानी न डालें. इससे पौधा मर सकता है.

इसे भी पढ़ें :- विटामिन डी की कमी से पाना है छुटकारा, तो इन चीजों को डाइट में करें शामिल

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version