बिना काम पूरे दिन रहती है थकान तो हो जाए सावधान, इस विटामिन की हो सकती है कमी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vitamin B Complex: कोई भी व्‍यक्ति दिनभर काम करता है तो थकान होना स्वाभाविक होता है, लेकिन अगर इसका अहसास पूरे दिन बना रहता है तो इसे नजरअंदाज न करें. हालांकि थकान के पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन बार-बार होने वाली थकान कमजोरी की निशानी है, जो पूरे शरीर को बेजान बना देती है. शरीर की कमजोरी विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी का संकेत देती है.

शरीर के लिए बेहतद महत्‍वपूर्ण विटामिन बी कॉम्प्लेक्स

बता दें कि विटामिन बी कॉम्प्लेक्स बाकी विटामिन की तरह ही हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है. विटामिन बी कॉम्प्लेक्स में एक नहीं, बल्कि आठ अलग-अलग तरह के विटामिन होते हैं, जिनमें विटामिन बी-1, बी-2, बी-3, बी-5, बी-6, बी-7, बी-9 और बी-12 होते हैं, जो पूरे शरीर का ऊर्जा हाउस है. हर विटामिन शरीर के अलग-अलग हिस्सों को ऊर्जा देने का काम करता है.

शरीर के इन अंगों को करता है प्रभावित  

अगर इसमें से किसी भी विटामिन की कमी शरीर में होती है, तो थकान, बाल झड़ना, चक्कर आना, मस्तिष्क की नसों का कमजोर होना, याददाश्त की समस्या, स्किन से जुड़ी परेशानी, हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन, एनीमिया, आंखों की रोशनी कमजोर होना, डिप्रेशन, रक्त वाहिकाओं में अत्याधिक जोर पड़ना और मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होते हैं.

बता दें कि विटामिन बी कॉम्प्लेक्स हमारे भोजन को ऊर्जा में बदलने का काम करता है. ये पानी में घुलनशील विटामिन हैं, जो शरीर को तेजी से ऊर्जा देने का काम करते हैं. अगर भोजन ऊर्जा में नहीं बदल पाता तो शरीर में बाकी पोषक तत्वों की कमी होती है. ऐसे में मन और तन दोनों की थकान महसूस होती है.

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के स्‍त्रोत

अब सवाल ये है कि विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी को कैसे पूरा किया जा सकता है. आहार में बहुत कम ही विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है. शाकाहारी भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज, दूध, दही और कुछ फलों में ही विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है, जबकि मांसाहारी भोजन में मांस, मछली, चिकन और अंडे में पाया जाता है.

शरीर में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का अवशोषण सही तरीके से हो सकता है. इसके लिए चाय और कॉफी का सेवन कम करें. डिब्बा बंद उत्पादों का सेवन भी करने से बचें और अगर फिर भी विटामिन की पूर्ति नहीं होती है तो डॉक्टर की सलाह के बाद सप्लीमेंट भी ले सकते हैं.

इसे भी पढें:-चीन-भारत के संबंध ‘रणनीतिक और दीर्घकालिक…’, बीजिंग ने LAC पर खारिज की पेंटागन की रिपोर्ट

Latest News

NVS-03 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने इसरो को दी बधाई, बोले- नाविक सिस्टम होगा और मजबूत

NVS-03 Satellite Launch: भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. इसरो ने स्वदेशी...

More Articles Like This

Exit mobile version