Which Roti Is Best For Health And Digestion: गेहूं, मक्का, ज्वार, बाजरा या रागी? जानिए सेहत और पाचन के लिए कौन-सी रोटी है सबसे बेहतर

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Which Roti Is Best For Health And Digestion: भारतीय रसोई में रोटी सिर्फ पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि रोजाना की डाइट का सबसे अहम हिस्सा है. पहले ज्यादातर घरों में गेहूं की रोटी ही बनती थी, लेकिन अब मक्का, ज्वार, बाजरा और रागी जैसी कई तरह की रोटियां भी लोगों की थाली में शामिल हो रही हैं. ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर कौन-सी रोटी सबसे जल्दी पचती है, किसमें सबसे ज्यादा पोषण मिलता है और रोजाना खाने के लिए कौन-सा विकल्प बेहतर माना जाता है. इसका जवाब हर व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य और शरीर की जरूरतों पर निर्भर करता है.

गेहूं की रोटी

अगर रोजमर्रा की डाइट की बात करें तो गेहूं की रोटी सबसे लोकप्रिय विकल्प है. इसमें फाइबर, प्रोटीन, सेलेनियम, मैंगनीज और फॉस्फोरस जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. साबुत गेहूं का आटा पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है और लंबे समय तक पेट भरा होने का एहसास कराता है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी रिफाइंड आटे की तुलना में कम होता है, इसलिए इसे कई लोगों के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है.

मक्के की रोटी

मक्के की रोटी स्वाद के साथ-साथ शरीर को अच्छी ऊर्जा भी देती है. इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसकी खास बात यह है कि इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट धीरे-धीरे पचते हैं, जिससे लंबे समय तक शरीर को ऊर्जा मिलती रहती है. इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं.

ज्वार की रोटी

ज्वार की रोटी उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प मानी जाती है जो ग्लूटेन-फ्री डाइट अपनाना चाहते हैं. ज्वार में फाइबर, आयरन, जिंक और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं. यह पाचन को बेहतर बनाने के साथ-साथ ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी मदद कर सकती है. इसकी रोटी हल्की होती है और कई लोगों को यह आसानी से पच जाती है.

बाजरे की रोटी

बाजरे की रोटी पोषण के मामले में बेहद समृद्ध मानी जाती है. इसमें प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं. कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने की वजह से इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेहतर विकल्प माना जाता है. सर्दियों के मौसम में बाजरे की रोटी शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने में भी मदद करती है.

रागी की रोटी

अगर सबसे ज्यादा पोषण की बात करें तो रागी की रोटी भी किसी से कम नहीं मानी जाती. रागी में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं. यह हड्डियों को मजबूत बनाने, मांसपेशियों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने और वजन नियंत्रित करने में मददगार मानी जाती है.

सबसे बेहतर किसकी रोटी?

फूड और न्यूट्रिशन से जुड़ी वेबसाइट HyugaLife के अनुसार, अगर रोजमर्रा की डाइट के लिए संतुलित विकल्प चाहिए तो साबुत गेहूं की रोटी अच्छा विकल्प मानी जाती है. ज्यादा पोषण के लिए बाजरा और रागी फायदेमंद हैं, जबकि ग्लूटेन-फ्री विकल्प चाहने वालों के लिए ज्वार और मक्का बेहतर माने जाते हैं. यानी कौन-सी रोटी आपके लिए सबसे बेहतर रहेगी, यह आपकी उम्र, स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जरूरतों पर निर्भर करता है.

यह भी पढ़े: Bakward Walking: दुनिया में क्यों बढ़ रहा ‘उल्टा चलने’ का ट्रेंड, जानिए इसके फायदे

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन आपके करियर, धन और रिश्तों पर कैसा रहेगा? पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 13 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This