परम पावन दलाई लामा का 91वां जन्मदिन आज, PM Modi, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dalai Lama: बौद्ध गुरु और 14वें दलाई लामा का आज 91वां जन्मदिन है. इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी.

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “परम पावन दलाई लामा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. शांति और सद्भाव का उनका संदेश दुनिया भर के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है. उनकी नैतिक और आध्यात्मिक शक्ति व वैश्विक भलाई के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है. उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”

ओम बिरला ने दी बधाई Dalai Lama

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी दलाई लामा को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “परम पावन दलाई लामा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. करुणा, शांति और मानवीय गरिमा के प्रति उनका जीवन भर का समर्पण दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करता रहा है. उनकी बुद्धिमत्ता आने वाली पीढ़ियों के दिलों और मनों को रोशन करती रहे. उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं.”

किरेन रिजिजू ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने भी दलाई लामा के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “परम पावन 14वें दलाई लामा के 91वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर मैं उनके प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करता हूं. उनके लंबे व स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं. उनके मूल्य और आदर्श पूरी मानवता के लिए प्रेम, शांति और करुणा की राह दिखाने वाले प्रकाश-पुंज हैं.”

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी बधाई

केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, “करुणा, सद्भाव और शांति की दिशा में आपका आजीवन समर्पण मानवता के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश बना हुआ है. आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं.”

सीआर पाटिल ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “परम पूज्य परमपावन दलाई लामा को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. करुणा, अहिंसा, शांति और मानवीय मूल्यों के प्रति आपका आजीवन समर्पण विश्वभर के असंख्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है. आपका आध्यात्मिक नेतृत्व और मानवता के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास आने वाली पीढ़ियों को भी मार्गदर्शन देते रहेंगे. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सक्रिय जीवन की मंगलकामना करता हूं.”

ये भी पढ़ें- Janta Darshan: CM योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, कहा- हर समस्या का कराएंगे समाधान

Latest News

चीन में अरबों की रिश्वत लेने वाले अधिकारी को मौत की सजा, देश में लगातार कसता जा रहा भ्रष्टाचार पर शिकंजा

Beijing: चीन की एक अदालत ने लाखों डॉलर की रिश्वत लेने का दोषी ठहराते हुए पूर्व स्थानीय अधिकारी को...

More Articles Like This

Exit mobile version